Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में आज से शुरू हुई मकानों की स्वगणना, ऑनलाइन भरें 33 सवाल

    April 10, 2026

    उत्तराखंड में महंगी सरकारी किताबों पर विवाद, NCERT से 80% तक ज्यादा कीमत

    April 9, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: बदरी-केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में बारिश का अलर्ट

    April 8, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, April 10
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: सेल्फी लेने के चक्कर में दो सगे भाई डूबे नदी में अभी तक कोई खबर नहीं
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: सेल्फी लेने के चक्कर में दो सगे भाई डूबे नदी में अभी तक कोई खबर नहीं

    adminBy adminMarch 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: सेल्फी लेने के चक्कर में दो सगे भाई डूबे नदी में अभी तक कोई खबर नहीं
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    आज के जमाने में सेल्फी लेने का शौक लोगों के लिए आम बात हो चुकी है। परंतु क‌ई बार थोड़ी सी असावधानी से यह शौक लोगों की जिंदगी भी ले रहा है। इस तरह के सर्वाधिक मामले नदी के आसपास के क्षेत्रों से सामने आ रहे हैं जहां सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने से लोग नदी की तेज धाराओं में समा जा रहे हैं। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के चम्पावत जिले से सामने आ रही है जहां टनकपुर स्थित मां पूर्णागिरी धाम के पास बीते रोज फिर इस तरह का एक हादसा घटित हो गया। बताया गया है कि बीते रोज सेल्फी लेते वक्त पैर फिसलने से बरेली के दो सगे भाई शारदा नदी में डूब गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन अभी तक दोनों भाइयों का कोई पता नहीं चल पाया है। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंडः मर्सिडीज के साथ युवक की फोटो देख युवती हुई फिदा, शादी के बाद युवक निकला मजदूर…

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के पुरेना आंवला निवासी राजू राजपूत पुत्र प्रेमशंकर और उसका छोटा भाई मुकेश राजपूत अपने चार दोस्तों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए थे। बताया गया है है कि बीते सोमवार को मां पूर्णागिरी के दर्शनों के बाद वे सभी ठुलीगाड़ से करीब दो किमी दूर टनकपुर-जौलजीबी रोड पर चरण मंदिर से पहले शारदा तट पर नहाने गए थे। इसी दौरान राजू और उसका भाई मुकेश नदी तट पर एक बड़े पत्थर पर खड़े होकर सेल्फी लेने लगे परन्तु अचानक पैर फिसलने से दोनों शारदा नदी में गिर गए। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। उनके अन्य दोस्तों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई परंतु सुनसान इलाका होने के कारण उनकी चीख पुकार नदी की लहरों में ही विलीन हो गई। जिसके बाद उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जो अभी भी जारी है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में आज से शुरू हुई मकानों की स्वगणना, ऑनलाइन भरें 33 सवाल

    April 10, 2026

    उत्तराखंड में महंगी सरकारी किताबों पर विवाद, NCERT से 80% तक ज्यादा कीमत

    April 9, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: बदरी-केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में बारिश का अलर्ट

    April 8, 2026

    उत्तराखंड में खनन राजस्व ने बनाया इतिहास, धामी सरकार में 1200 करोड़ से ज्यादा आय

    April 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version