Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: अग्निवीर भर्ती में ITI पास युवाओं को मिलेगी वरीयता… न्यूनतम 20 अधिकतम 50 अंक बोनस
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: अग्निवीर भर्ती में ITI पास युवाओं को मिलेगी वरीयता… न्यूनतम 20 अधिकतम 50 अंक बोनस

    adminBy adminMarch 22, 2023No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: अग्निवीर भर्ती में ITI पास युवाओं को मिलेगी वरीयता… न्यूनतम 20 अधिकतम 50 अंक बोनस
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अग्निवीर भर्ती में आईटीआई पास युवाओं को वरीयता मिलेगी। भर्ती के लिए उन्हें न्यूनतम 20 से लेकर अधिकतम 50 बोनस अंक दिए जाएंगे। सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन विजय कुमार यादव के मुताबिक भारतीय सेना की प्रतिष्ठित योजना अग्निपथ में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से उत्तीर्ण छात्रों को तकनीकी श्रेणी में अग्निवीर के रूप में भर्ती के लिए वेटेज मिलेगा।

    इसके लिए शैक्षिक योग्यता के साथ आईटीआई पास डिप्लोमा के आधार पर अंकों का वर्गीकरण किया गया है। इससे आईटीआई पास युवाओं को तकनीक क्षेत्र में रोजगार के साथ प्रतिष्ठित अग्निपथ योजना के माध्यम से देश की सेवा करने का अवसर मिलेगा। सचिव कौशल विकास के मुताबिक मेजर जनरल मनोज तिवारी मुख्यालय भर्ती कार्यालय लखनऊ के पत्र में भी इसे स्पष्ट किया गया है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अग्निवीर के रूप में भर्ती में 10वीं पास एवं द्विवर्षीय आईटीआई उत्तीर्ण को 20 अंक, 10वीं पास एवं दो/तीन वर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण को 30 अंक, 12वीं पास एवं एक वर्षीय आईटीआई उत्तीर्ण को 30 अंक, 12वीं पास एवं द्विवर्षीय आईटीआई पास को 40 अंक तथा 12वीं पास एवं डिप्लोमा धारक को 50 अंक का बोनस दिया जायेगा।

    devbhumi news devbhumi samachar ITI पास युवा pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar अग्निवीर उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version