Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामला: जांच पूरी, अब रिपोर्ट के इंतजार में बीकेटीसी

    July 11, 2026

    पढ़ाई या हुनर?… डिग्री की दौड़ छोड़ो, JCB चलाओ!’ अब इस दिग्गज इन्वेस्टर ने भी कॉलेज सिस्टम पर उठाए सवाल

    July 10, 2026

    दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी की रेल मंत्री से अहम बैठक, उत्तराखंड को मिली कई नई रेल परियोजनाओं की उम्मीद

    July 10, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, July 11
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा चैशायर होम्स में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
    उत्तराखंड

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा चैशायर होम्स में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalJuly 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    विशेष बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टर

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रैशर की हुईं निःशुल्क जांचें व निःशुल्क दवाईयों का वितरण
    विशेष बच्चों के साथ एक सौ पांच मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ

    देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के द्वारा चैशायर होम्स, प्रीतम रोड, डालनवाला में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 105 पुरुष और महिला रोगियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

    शिविर का शुभारंभ चैशायर होम्स के चेयरमैन डॉ. वेद प्रकाश पाठक द्वारा किया गया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज विशेष बच्चों और समाज के कमजोर वर्गों के लिए सदैव समर्पित रहे हैं, यह शिविर भी उसी सेवा भावना का प्रमाण है। शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रोगियों को परामर्श दिया और कई आवश्यक जांचें जैसे ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि निःशुल्क की गईं। साथ ही रोगियों को आवश्यक दवाएं भी मुफ्त में वितरित की गईं।

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के मेडिसिन विभाग के डाॅ0 साहिल गुप्ता, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डाॅं0 सिमरन डांग, नाक कान गला रोग विभाग की डाॅ. दीक्षा लोहानी, नेत्र रोग विभाग के डाॅ0 पलाश बाउड़ी व शिशु एवं बाल रोग विभाग के डाॅ0 मोहम्मद शाबान ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिए।

    इस शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी हरिशंकर गौड़, जनसंपर्क अधिकारी दिनेश रतूड़ी एवं चैशायर होम्स की ओर से चेयरमैन डॉ. वेद प्रकाश पाठक, सचिव प्रदीप श्रीवास्तव, अधीक्षिका ममता गुप्ता, डॉ. जितेंद्र नाथ कल्हन और भूपेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामला: जांच पूरी, अब रिपोर्ट के इंतजार में बीकेटीसी

    July 11, 2026

    पढ़ाई या हुनर?… डिग्री की दौड़ छोड़ो, JCB चलाओ!’ अब इस दिग्गज इन्वेस्टर ने भी कॉलेज सिस्टम पर उठाए सवाल

    July 10, 2026

    दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी की रेल मंत्री से अहम बैठक, उत्तराखंड को मिली कई नई रेल परियोजनाओं की उम्मीद

    July 10, 2026

    देहरादून पुलिस महकमे में तबादलों की लिस्ट जारी, कई थानों और चौकियों को मिले नए प्रभारी

    July 9, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version