Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»मुख्यमंत्री धामी का निर्देश: हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में होगी विवादित भर्ती परीक्षाओं की जांच
    उत्तराखंड

    मुख्यमंत्री धामी का निर्देश: हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में होगी विवादित भर्ती परीक्षाओं की जांच

    adminBy adminMarch 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    मुख्यमंत्री धामी का निर्देश: हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में होगी विवादित भर्ती परीक्षाओं की जांच
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में शासन ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की चार और उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग की तीन भर्ती परीक्षाओं की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराने का निर्णय लिया है। अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी ने महानिबंधक हाईकोर्ट को लिखे पत्र में इन सभी परीक्षाओं की जांच के लिए हाईकोर्ट के सिटिंग जज को नामित करने के लिए मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध करने को कहा है। उत्तराखंड में बीते कुछ समय में सात भर्ती परीक्षाओं में घपले की बात सामने आई है। इनमें से चार भर्ती परीक्षाओं की जांच एसटीएफ उत्तराखंड और तीन भर्ती परीक्षाओं की जांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार की अध्यक्षता में गठित एसआईटी कर रही है।

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की चार भर्ती परीक्षाओं की जांच एसटीएफ कर रही है। इन भर्तियों में हुए घपलों में अब तक 60 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। लोक सेवा आयोग की दो भर्ती परीक्षाओं की जांच हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है। दोनों मामलों में अब तक 60 अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल हो चुके हैं। करीब 31 अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उधर, बेरोजगार संघ व अन्य संगठन जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं। उनकी इस मांग को देखते हुए सरकार ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने का निर्णय लिया था।

    इन परीक्षाओं की हो रही है जांच

    1. अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की परीक्षाएं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी: जांच के दौरान 12 अभियुक्त गिरफ्तार। नौ के विरुद्ध आरोप पत्र जारी।
    2. स्नातक स्तरीय परीक्षा: जांच के दौरान 43 अभियुक्त गिरफ्तार, 88 लाख से अधिक नगदी, अन्य उपकरण व अभिलेख बरामद। 42 व्यक्तियों को आरोप पत्र प्रेषित।
    3. सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा: जांच के दौरान एक अभियुक्त गिरफ्तार। छह को पहले से ही जेल में होने के कारण रिमांड पर लिया गया है।
    4. वन दरोगा भर्ती परीक्षा: जांच के दौरान चार अभियुक्त गिरफ्तार। जांच जारी।
    5. लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा: 12 अभियुक्त गिरफ्तार, 41 लाख की नगदी व उपकरण बरामद।
    6. एई व जेई परीक्षा: दोनों भर्ती परीक्षाओं की जांच अभी गतिमान है।
    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार भर्ती घोटाला
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version