Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    रुद्रप्रयाग पुलिस का बड़ा खुलासा, चारधाम यात्रा में ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग पर कार्रवाई

    May 17, 2026

    देहरादून में SSC परीक्षा नकल गिरोह का बड़ा खुलासा, STF ने मास्टरमाइंड के साथी को दबोचा

    May 17, 2026

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, May 17
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»चारधाम यात्रा: ऑनलाइन पंजीकरण के लिए खुला पोर्टल, अपनी तारिख जल्दी बुक कर लें कहीं देर न हो जाये
    उत्तराखंड

    चारधाम यात्रा: ऑनलाइन पंजीकरण के लिए खुला पोर्टल, अपनी तारिख जल्दी बुक कर लें कहीं देर न हो जाये

    adminBy adminFebruary 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चारधाम यात्रा: ऑनलाइन पंजीकरण के लिए खुला पोर्टल, अपनी तारिख जल्दी बुक कर लें कहीं देर न हो जाये
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पर्यटन विभाग का पोर्टल सुबह सात बजे खुल गया है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की औपचारिक घोषणा होने तक तीर्थयात्री बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। पिछले साल चारधामों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस बार दर्शन के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या को बढ़ाने का फैसला हो सकता है।

    उत्तराखंड सरकार द्वारा char dham yatra e pass registration 2023 पोर्टल को शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से उत्तराखंड के चार धाम यात्रा के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का ब्यौरा रखा जाता है। इसके अलावा इस पोर्टल से chardham yatra epass भी जारी किये जाते है। गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा 2013-14 में हुई केदारनाथ त्रासदी के बाद से जब भी कोई तीर्थयात्री उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के लिए आते है, तो उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य कर दिया है।

    आपको बता दें पर्यटन विभाग ने पिछली यात्रा के अनुभव के आधार पर केदारनाथ धाम के लिए प्रतिदिन 15 हजार, बदरीनाथ के लिए 18 हजार, गंगोत्री के लिए 9000, यमुनोत्री के लिए 6000 संख्या तय करने का प्रस्ताव बनाया है। इस पर बैठक में फैसला लिया जाएगा। चारधाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधा, केदारनाथ धाम में यात्रियों के ठहरने, बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन के लिए शुल्क तय करने, बसों का प्रबंधन, घोड़ा खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण करने, पैदल मार्गों पर गरम पानी की व्यवस्था, शेड, बिजली व पेयजल की आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत समेत कई व्यवस्थाओं पर निर्णय लिया जाएगा।

    chardham yatra registration devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    रुद्रप्रयाग पुलिस का बड़ा खुलासा, चारधाम यात्रा में ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग पर कार्रवाई

    May 17, 2026

    देहरादून में SSC परीक्षा नकल गिरोह का बड़ा खुलासा, STF ने मास्टरमाइंड के साथी को दबोचा

    May 17, 2026

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version