Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में आज से शुरू हुई मकानों की स्वगणना, ऑनलाइन भरें 33 सवाल

    April 10, 2026

    उत्तराखंड में महंगी सरकारी किताबों पर विवाद, NCERT से 80% तक ज्यादा कीमत

    April 9, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: बदरी-केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में बारिश का अलर्ट

    April 8, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, April 10
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: युवक को विडियोग्राफी करना पड़ा भारी, नदी में डूबने से हुई मौत
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: युवक को विडियोग्राफी करना पड़ा भारी, नदी में डूबने से हुई मौत

    adminBy adminFebruary 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: युवक को विडियोग्राफी करना पड़ा भारी, नदी में डूबने से हुई मौत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राज्य के हरिद्वार जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां नेशनल डिफेंस एकेडमी की तैयारी कर रहा एक छात्र गंगा नदी की तेज लहरों में समा गया। बताया गया है कि वह दोस्तों के साथ हरिद्वार घूमने गया था, दोस्तों से वीडियो बनाने की बात कहकर जैसे ही उसने गंगा नदी में छलांग लगाई वैसे ही वह नदी में डूब गया। जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। यह पूरी घटना छात्र के दोस्तों के मोबाइल में कैद है‌। इस दुखद घटना से जहां मौके पर हड़कंप मच गया वहीं छात्र के परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल हरिद्वार पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लापता छात्र के सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। आगे पढ़ें:

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी प्रताप विहार के रहने वाला आयुष पटवाल पुत्र अनूप सिंह पटवाल देहरादून में रहकर एनडीए की तैयारी कर रहा था। बताया गया है कि बीते रोज छुट्टी होने के कारण वह अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार घूमने के लिए आया हुआ था। दोपहर को आयुष के सभी दोस्त ओम पुल के पास गंगा नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान आयुष भी पुल से नदी में गोता लगाने लगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही विडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही आयुष ने नदी में छलांग लगाता है। पहले तो वह कुछ दूरी पर तैरता हुआ जाता है, लेकिन एकाएक नदी की तेज लहरों में समा जाता है। इसी बीच वीडियो में ‘डूब गया..डूब गया’ की आवाज सुनाई देती है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है परंतु 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आयुष का कोई पता नहीं चल पाया है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में आज से शुरू हुई मकानों की स्वगणना, ऑनलाइन भरें 33 सवाल

    April 10, 2026

    उत्तराखंड में महंगी सरकारी किताबों पर विवाद, NCERT से 80% तक ज्यादा कीमत

    April 9, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: बदरी-केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में बारिश का अलर्ट

    April 8, 2026

    उत्तराखंड में खनन राजस्व ने बनाया इतिहास, धामी सरकार में 1200 करोड़ से ज्यादा आय

    April 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version