Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: मां की बरसी में घर आया था फौजी, लेकिन सड़क हादसे में खुद की चली गई जान
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: मां की बरसी में घर आया था फौजी, लेकिन सड़क हादसे में खुद की चली गई जान

    adminBy adminFebruary 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: मां की बरसी में घर आया था फौजी, लेकिन सड़क हादसे में खुद की चली गई जान
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    बीती शाम गरुड़ से बागेश्वर की ओर जा एक केमू की बस से बमराड़ी के पास हरिद्वारछीना के समीप एक बाइक की भीषण भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक जहां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी वहीं बाइक सवार एक युवक ने भी मौके पर ही दम तोड दिया। मृतक युवक की पहचान बोहला, ताकुला निवासी 26 वर्षीय देवेंद्र कुमार पुत्र दीवान राम के रूप में हुई थी। बताया गया है कि मृतक देवेन्द्र भारतीय सेना में कार्यरत था और कुछ दिनों पूर्व ही मां के वार्षिक श्राद्ध के लिए छुट्टियों पर अपने घर आया हुआ था। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग के रवीन्द्र की चमकी किस्मत, ड्रीम 11 से बना करोड़पति

    अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के बोहला, ताकुला निवासी 26 वर्षीय देवेंद्र कुमार पुत्र दीवान राम भारतीय सेना में कार्यरत था‌। बताया गया है कि मृतक देवेन्द्र कुछ दिन पूर्व ही अपनी दिवंगत माता विमला देवी की पुण्यतिथि की बरसी के लिए घर आया था‌ और बरसी कार्यक्रम भी भली-भांति हो चुका था, बताया जा रहा है कि जवान की पत्नी भी गर्भवती थी और इस दुखद घटना के बाद से पत्नी भी बार-बार बेसुध हो जा रही है। उधर दूसरी ओर इस हादसे में बाइक सवार उतरौड़ा, कपकोट निवासी 38 वर्षीय नवीन चंद्र पुत्र पदम राम गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। बता दें कि नवीन और देवेन्द्र आपस में साडू भाई थे। वह अपने तीसरे साडू भाई से मिलने गागरीगोल जा रहे थे। इसी दौरान यह भीषण हादसा घटित हो गया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026

    सात समंदर पार से बागेश्वर पहुंची पत्नी, अमेरिकी पति की आखिरी इच्छा को दिया अंतिम रूप

    August 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version