Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान, 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता के साथ राष्ट्रीय पहचान की ओर

    June 18, 2026

    11 साल से अटकी 15 हजार करोड़ की किशाऊ परियोजना… हिमाचल की सहमति, उत्तराखंड को बड़ी राहत

    June 17, 2026

    देहरादून: बैरागीवाला में तनाव के बाद 25 से अधिक मुस्लिम परिवारों ने छोड़े घर, गांव में पसरा सन्नाटा

    June 16, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, June 18
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»रुद्रप्रयाग के रवीन्द्र की चमकी किस्मत, ड्रीम 11 से बना करोड़पति
    उत्तराखंड

    रुद्रप्रयाग के रवीन्द्र की चमकी किस्मत, ड्रीम 11 से बना करोड़पति

    adminBy adminFebruary 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    रुद्रप्रयाग के रवीन्द्र की चमकी किस्मत, ड्रीम 11 से बना करोड़पति
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    वैसे तो जुआ, लोटरी या सट्टा खेलने की सलाह किसी को भी नहीं दी जाती है। इसके बारे में कहा जाता है कि जब हजारों लोग डूबते हैं तब जाकर किसी एक की किस्मत चमकती हैं। हालांकि क्रिकेट फेंटेसी लीग ड्रीम 11, माई इलेवन सर्किल से आए दिन युवाओं की किस्मत चमक रही है। इस फेंटेसी लीग ने राज्य के एक और युवा को मालामाल बना दिया है। जी हां… सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रविन्द्र नेगी की तस्वीर तो यही बयां कर रही है। बताया जा रहा है कि रविन्द्र मूल रूप से उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बीते रोज ड्रीम 11 पर टीम बनाकर एक करोड़ का ईनाम जीता है। खुशी के इस अवसर पर जहां रविन्द्र फूले नहीं समा रहे हैं वहीं पूरे क्षेत्र में भी यह खबर चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: गढ़वाल के धीरेंद्र रावत की लगी बंपर लॉटरी, ड्रीम 11 पर बनाई टीम और जीते 1 करोड़ रुपये

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के रहने वाले रविन्द्र नेगी ने ड्रीम 11 पर टीम बनाकर न केवल नंबर वन की रैंक हासिल की है बल्कि वह करोड़पति भी बन गए हैं। बीते सोमवार शाम को उन्होंने ड्रीम 11 पर यह टीम पाकिस्तान सूपर लीग के पहले मुकाबले यानी लाहौर कलंदर और मुल्तान सुल्तान के बीच हुए मैच के लिए बनाई थी। बता दें कि इस मुकाबले में लाहौर की टीम ने 175 रन बनाए जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुल्तान के सुल्तान टीम 174 रन ही बना सकी। भले ही मुल्तान टीम यह मैच 1 रन से हार गई हों परन्तु इसने रविन्द्र को मुकद्दर का सिकंदर बना दिया। आपको बता दें कि रवींद्र एक दुकानदार है और रूद्रप्रयाग में ही अपने पिता द्वारा खड़े किए व्यवसाय को संभालते हैं। करोड़पति बनने पर रविन्द्र का कहना है कि वो पिछले पांच साल से ड्रीम 11 पर पैसे लगा रहे हैं। अब जाकर किस्मत उन पर मेहरबान हुई है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान, 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता के साथ राष्ट्रीय पहचान की ओर

    June 18, 2026

    11 साल से अटकी 15 हजार करोड़ की किशाऊ परियोजना… हिमाचल की सहमति, उत्तराखंड को बड़ी राहत

    June 17, 2026

    देहरादून: बैरागीवाला में तनाव के बाद 25 से अधिक मुस्लिम परिवारों ने छोड़े घर, गांव में पसरा सन्नाटा

    June 16, 2026

    देहरादून में अधिवक्ता सोहेल हारून हत्याकांड का खुलासा, छोटे भाई ने ही ली बड़े भाई की जान

    June 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version