Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»तुर्की भूकंप: ऑपरेशन दोस्त’ में छा गई उत्तराखंड की मेजर बिटिया, आप भी करेंगे गर्व
    उत्तराखंड

    तुर्की भूकंप: ऑपरेशन दोस्त’ में छा गई उत्तराखंड की मेजर बिटिया, आप भी करेंगे गर्व

    adminBy adminFebruary 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    तुर्की भूकंप: ऑपरेशन दोस्त’ में छा गई उत्तराखंड की मेजर बिटिया, आप भी करेंगे गर्व
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    ‘एक ही तो दिल है, और कितनी बार जितोगे’। यह बात अक्सर भारतीय सेना के लिए कही जाती है। युद्ध का मैदान हो या फिर देश-विदेश में शांति स्थापित करने की बात, आपदा के समय राहत कार्यों, घायलों के इलाज के साथ-साथ मानसिक रूप से लोगों को मजबूत बनाने का काम हो या फिर हर व्यक्ति को देशप्रेम से ओत-प्रोत करना। भारतीय सेना इन सबमें खरी उतरती है। इसी तरह से इन दिनों उत्तराखंड की मेजर बिटिया अपने सेवा भाव और स्नेह से तुर्किये में घायलों का इलाज करने के साथ ही उन्हें सदमे से उबरने में सहयोग कर रही हैं।

    तुर्किये के लोग ढेरों दुआएं दे रहे हैं। कोई माथा चूम रहा है तो कोई ‘वेल डन’ कह रहा है। ये हंसमुख चेहरा भारतीय बेटी मेजर बीना तिवारी का है। बीना भारतीय सेना (Indian Army) की एक महिला अधिकारी हैं। एक तुर्की महिला का उन्हें चूमती तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मेजर डॉ. बीना तिवारी न सिर्फ आपदा पीड़ितों का इलाज कर रही हैं, बल्कि उन्हें जिंदगी जीने का हौसला भी दे रही हैं। डॉ. बीना तिवारी देहरादून के राघव विहार की रहने वाली हैं। वो अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं, जो कि सेना में सेवा दे रही है।

    मेजर बीना तिवारी उत्तराखंड देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र की रहने वाली हैं। अपने परिवार की वे तीसरी पीढ़ी हैं जो सेना में अपनी सेवाएं दे रही हैं। परिवार के इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहीं डॉक्टर मेजर बीना तिवारी आगरा की फर्स्ट 60 पैराफील्ड रेजीमेंट से हैं। उनके पति मेजर राजेश धनकर भी एएमसी में डॉक्टर हैं और वर्तमान आसाम के डिब्रूगढ़ में तैनात हैं। मेजर बीना भी पहले डिब्रूगढ़ में ही पोस्टेड थीं। फिर आगरा में उनकी पोस्टिंग हो गयी थी।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ तुर्की भूकंप देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार भारतीय सेना मेजर बीना तिवारी
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version