Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    8 साल बाद खुला बुग्यालों में नाइट स्टे का रास्ता, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से रूपकुंड ट्रेक को मिली नई जिंदगी

    July 29, 2026

    रुद्रपुर में सनसनी: युवती का किडनैप कर गैंगरेप, साथ आए दो युवक चलती बाइक से कूदकर भागे

    July 28, 2026

    कांवड़ यात्रा के चलते बड़ा ट्रैफिक प्लान लागू, 29 जुलाई से हाईवे पर बदलेगा रूट, यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

    July 27, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, July 29
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: पहाड़ में आदमखोर बाघ ने महिला को बनाया अपना निवाला
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: पहाड़ में आदमखोर बाघ ने महिला को बनाया अपना निवाला

    adminBy adminFebruary 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: पहाड़ में आदमखोर बाघ ने महिला को बनाया अपना निवाला
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राज्य में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। वास्तव में पर्वतीय क्षेत्रों में आबादी की ओर बढ़ते जंगली जानवरों न केवल जी का जंजाल बन चुके हैं बल्कि जंगली जानवरों के हमले में ग्रामीणों के मौत के मुंह में समाने की दुखद खबरें भी लगातार सामने आ रही है। ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां सल्ट विकासखण्ड के झड़गांव की एक महिला को आदमखोर बाघ ने अपना निवाला बना लिया है। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग कर्मियों की सहायता से महिला का क्षत विक्षत शव जंगल से बरामद कर लिया है। इस दुखद खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक के साथ ही दहशत व्याप्त है। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: देहरादून में धारा 144 लागू, DM देहरादून ने जारी किए ये आदेश

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखण्ड क्षेत्र के झडगांव ग्राम पंचायत के तया मल्ला तोक निवासी यशवंत सिंह की पत्नी कमला देवी बीते बुधवार को एकाएक लापता हो गई थी। पहले तो परिजनों को लगा कि कमला रोज की तरह जंगल में घास लाने गई है परन्तु जब देर शाम तक भी वह घर वापस नहीं लौटी तो चिंतित परिजनों ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू कर दी। किसी अनिष्ट की आंशका को देखते हुए ग्रामीणों ने मामले की सूचना देर शाम ही वन विभाग की टीम को भी दे दी। जिस पर मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी मोहान गंगाशरण व विक्रम सिंह कैडा जौरासी रेंज ने अपनी टीम के साथ रात करीब 11 बजे सर्च आपरेशन चलाया। परंतु कमला का कोई पता नहीं चला। गुरूवार को एक बार फिर महिला की खोजबीन शुरू की गई तो कमला का क्षत विक्षत शव बदनगढ नाले के पास से बरामद हुआ।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    8 साल बाद खुला बुग्यालों में नाइट स्टे का रास्ता, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से रूपकुंड ट्रेक को मिली नई जिंदगी

    July 29, 2026

    रुद्रपुर में सनसनी: युवती का किडनैप कर गैंगरेप, साथ आए दो युवक चलती बाइक से कूदकर भागे

    July 28, 2026

    कांवड़ यात्रा के चलते बड़ा ट्रैफिक प्लान लागू, 29 जुलाई से हाईवे पर बदलेगा रूट, यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

    July 27, 2026

    बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल की जमानत खारिज, 6 अगस्त तक न्यायिक हिरासत

    July 26, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version