Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: लेंसकार्ट के खिलाफ बजरंग दल सड़कों पर, देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

    April 21, 2026

    सीएम धामी का सख्त फैसला: मदरसों में अब उत्तराखंड बोर्ड का सिलेबस अनिवार्य

    April 20, 2026

    आज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, CM धामी करेंगे शुभारंभ; 6000+ श्रद्धालु पहुंचे

    April 19, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, April 21
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से दवाई लेकर कोटाबाग पहुंचा ड्रोन
    उत्तराखंड

    हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से दवाई लेकर कोटाबाग पहुंचा ड्रोन

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalApril 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    दूरस्थ क्षेत्रों में ड्रोन के जरिये मेडिकल सामाग्री भेजना हुआ आसान

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल लाई रंग

    हल्द्वानी/देहरादून। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। मेडिकल कॉलेज से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटाबाग के बीच ड्रोन सेवा का सफल डेमोन्स्ट्रेशन किया गया। करीब 40 किलोमीटर की दूरी ड्रोन ने कुछ ही मिनटों में पूरी कर 5 किलोग्राम मेडिकल सामाग्री को अपने गंतव्य तक पहुंचाया। इस सफल उड़ान के साथ ही प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल रंग लाई है। जिसके माध्यम से अब प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में मेडिकल सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराई जा सकेगी।

    राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य डा. अरूण जोशी ने बताया कि प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में मेडिकल कॉलेज ने एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर से आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटाबाग के बीच ड्रोन सेवा का सफल डेमोन्स्ट्रेशन किया गया। इस दौरान ड्रोन ने लगभग पांच किलो मेडिकल सामाग्री को अपने गंतव्य तक सफलतापूर्वक पहुंचाया। डा. जोशी ने बताया कि भारत सरकार के प्रोजेक्ट ड्रोन दीदी के तहत सुदूरवर्ती क्षेत्रों में ड्रोन तकनीक के माध्यम से मेडिकल सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है। ड्रोन सेवा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका लाभ सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि ड्रोन के माध्यम से 3 से 5 किलोग्राम तक मेडिकल सामाग्री पहुचायी जा सकती है। ड्रोन की मदद से दुर्गम क्षेत्रों के सी.एच.सी. सेंटरों में आपातकालीन व आपदा के समय विशेष दवाओं को कम समय में भेजना आसान हो जायेगा।

    प्राचार्य डा. जोशी ने बताया कि सरकार की मंशा चिकित्सा सेवा में ड्रोन सेवा का जल्द से जल्द सुचारू रूप से संचालन की है ताकि ड्रोन सेवा का सर्वाधिक लाभ उन क्षेत्रों को मिले, जहां परिवहन की सुविधा उपलब्ध नही है। साथ ही सुदूरवर्ती क्षेत्रों के चिकित्सा इकाई से मेडिकल कॉलेज में आने वाले ब्लड सेंपल की जांच कर रिपोर्ट ड्रोन के माध्यम से भेजी जा सके। उन्होंने बताया कि भविष्य में अन्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी ड्रोन सेवा शुरू करने की योजना है, जहां परिवहन की सुविधा उपलब्ध नही है, उन क्षेत्रों में यदि किसी मरीज को आपातकालीन व आपदा में ब्लड, दवाईयों आदि की आवश्यकता होगी तो ड्रोन सेवा के माध्यम से मेडिकल सामाग्री उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने आशा जताई कि ड्रोन सेवा के विस्तार होने से मेडिकल चिकित्सकीय सुविधाओं में इजाफा होगा, जिसका लाभ मरीजों को मिलेगा।

    सूबे में आम लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटाबाग के बीच ड्रोन का सफल डेमोन्स्ट्रेशन किया गया। अब ड्रोन के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में मेडिकल सामग्री पहुंचाने में आसानी होगी, खासकर आपात स्थिति में यह खासा कारगर साबित होगा।– डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    देहरादून: लेंसकार्ट के खिलाफ बजरंग दल सड़कों पर, देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

    April 21, 2026

    सीएम धामी का सख्त फैसला: मदरसों में अब उत्तराखंड बोर्ड का सिलेबस अनिवार्य

    April 20, 2026

    आज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, CM धामी करेंगे शुभारंभ; 6000+ श्रद्धालु पहुंचे

    April 19, 2026

    उत्तराखंड में पेंशन बढ़ाने की तैयारी, विधवा-दिव्यांग को मिलेगा ज्यादा लाभ

    April 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version