Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की मृत्यु शहादत नहीं हादसा… बीजेपी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बिगड़े बोल
    उत्तराखंड

    इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की मृत्यु शहादत नहीं हादसा… बीजेपी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बिगड़े बोल

    adminBy adminFebruary 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की मृत्यु शहादत नहीं हादसा… बीजेपी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बिगड़े बोल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    बीजेपी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कहा कि शहादत वो होती है जिसमें कोई व्यक्ति देश की खातिर हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल जाता है। या देश की रक्षा के लिए दुश्मन से मुकाबला करते हुए सीने पर गोली खाता है। चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, दुर्गामल समेत हजारों-लाखों लोग हैं जिन्होंने देश के लिए हंसते-हंसते मौत को गले लगा लिया था। वो जानते थे कि उनका अंजाम मृत्यु है, लेकिन इसके बावजूद वो देश की आजादी के लिए लड़ते रहे। सही मायने में शहादत ये है, न कि किसी दुर्घटना में होने वाली मृत्यु। श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर राहुल गांधी के शहादत के बयान पर तंज कसते हुए जोशी ने कहा कि हर व्यक्ति अपनी बुद्धि और जानकारी के अनुसार ही बात करता है।

    जोशी ने जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की यात्रा के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय दिया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 को समाप्त किया गया, इसी वजह से जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य हुई है। इसी के चलते राहुल गांधी लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा पाए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा पूर्व पीएम इंदिरा-राजीव गांधी और राहुल गांधी पर टिप्पणी से कांग्रेस भड़क गई है। जोशी की टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मर्यादित पद पर बैठे नेता से इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं की जा सकती है। ऐसे बयान देने से पहले भाजपा के लोगों को आत्मावलोकन करने की आवश्यकता है।

    इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति की वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी व उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा कश्मीर घाटी में बर्फबारी का आनंद ले सके। राहुल गांधी ने सोमवार को एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह घाटी में बर्फबारी के बीच भारत जोड़ो यात्रा के पड़ाव स्थल पर वाद्रा और करीबी सहयोगी केसी वेणुगोपाल के साथ बर्फ से खेल रहे थे।

    devbhumi news devbhumi samachar ganesh joshi indira gandhi pahad news pahad samachar rahul gandhi rajiv gandhi uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version