Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»फरवरी में जोशीमठ आएंगे राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा में उठी आवाज, राहुल को इस बात की है चिंता
    उत्तराखंड

    फरवरी में जोशीमठ आएंगे राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा में उठी आवाज, राहुल को इस बात की है चिंता

    adminBy adminJanuary 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    फरवरी में जोशीमठ आएंगे राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा में उठी आवाज, राहुल को इस बात की है चिंता
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भू-धंसाव के संकट का सामना कर रहे जोशीमठ की व्यथा जानने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी उत्तराखंड आएंगे। प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के अनुरोध पर राहुल फरवरी महीने में जोशीमठ आने को राजी हो गए हैं। राहुल की इस हामी के साथ ही जोशीमठ पर सियासत भी गरमा उठी है। भाजपा ने इसे कांग्रेस का दोहरा चरित्र करार दिया है। साथ ही इसे कांग्रेस की नकारात्मक रणनीति का हिस्सा बताया है। खास बात यह है कि जोशीमठ भू-धंसाव क्षेत्र में अभी तक रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट को छोड़कर भाजपा के किसी बड़े केंद्रीय नेता ने दौरा नहीं किया है।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि ऋषिगंगा त्रासदी से सबक लेकर अगर सरकार समय रहते चेत जाती तो जोशीमठ भूधंसाव की समस्या से बचा जा सकता था। कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष करन माहरा ने फोन पर ‘पीटीआई/भाषा’ को बताया कि गांधी ने यह बात जम्मू—कश्मीर के ऊधमपुर जिले में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान पार्टी की उत्तराखंड इकाई के नेताओं से कही। माहरा ने बताया कि उनके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश पार्टी प्रभारी देवेंद्र यादव, उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, हरक सिंह, विधायक मदन बिष्ट, विक्रम नेगी सहित दर्जनों पार्टी नेता ‘जोशीमठ भूधंसाव’ के मुद्दे को लेकर गांधी के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए। इस दौरान गांधी सहित सभी नेताओं ने हाथों में ‘जोशीमठ बचाओ’ नारे लिखी तख्तियां हाथ में ली हुई थीं।

    उन्होंने बताया, गांधी ने प्रदेश के नेताओं से बातचीत में यह भी कहा कि नया हिमालय संवेदनशील है लेकिन उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत बनाए गए नियमों का पालन नहीं हो रहा है तथा विकास के नाम पर अनियंत्रित विस्फोट किए जा रहे हैं। माहरा ने कहा, ‘‘2021 में हुए ऋषिगंगा हादसे के बाद यदि समय रहते सरकार चेत गयी होती तो शायद जोशीमठ भूधंसाव जैसी यह नौबत नहीं आती। इसके अलावा क्षेत्र में चल रहे अन्य विकास कार्यों पर भी सरकार को एहतियाती कदम उठाने चाहिए थे तथा उन पर पैनी नजर रखनी चाहिए थी।”

    devbhumi news devbhumi samachar joshimath news pahad news pahad samachar rahul gandhi uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version