Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ की गूंज, शिवराज-धामी ने संत समाज से जनजागरण की अपील

    August 24, 2026

    रुड़की: शादी की खुशियां मातम में बदलीं: रिश्ता तय होने के कुछ घंटे बाद अमन की गोली मारकर हत्या

    August 23, 2026

    रुड़की में भीषण सड़क हादसा: कांवड़ पटरी पर चार बाइक भिड़ीं, 3 की मौत और 6 घायल

    August 22, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, August 24
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से भूदेव ऐप को डाउनलोड करने की अपील की 
    उत्तराखंड

    मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से भूदेव ऐप को डाउनलोड करने की अपील की 

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalApril 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भूकंप से सुरक्षा का कवच अब अपने फोन में रखें

    यूएसडीएमए और आईआईटी रुड़की ने विकसित किया है भू-देव एप

    देखें, मुख्यमंत्री ने जारी किया वीडियो संदेश

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा आईआईटी रुड़की द्वारा विकसित किए गए भूदेव ऐप को डाउनलोड करने की अपील की है। जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। उत्तराखंड राज्य जोन 4 और जोन 5 के अंतर्गत आता है, इसलिए प्रदेश के सभी नागरिकों को जागरूक और सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने मोबाइल फोन में भू देव ऐप डाउनलोड करने अपने परिजनों और परिचितों के मोबाइल फोन में भी इस ऐप को डाउनलोड करवाने की अपील की है।

    गौरतलब है कि आईआईटी रुड़की के सहयोग से उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भूकंप का अलर्ट प्रदान करने के लिए इस ऐप को विकसित किया है। पांच से अधिक तीव्रता का भूकंप आने पर यह एप मोबाइल फोन में अलर्ट भेज देगा। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य में अलग-अलग स्थानों में 169 सेंसर तथा 112 सायरन लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जब भूकंप आता है तो दो तरह की तरंगें निकलती हैं, जिन्हें हम प्राइमरी और सेकेंडरी तरंग कहते हैं। प्राइमरी तरंगें पहले निकलती हैं। जब भूकंप आएगा तो अलग-अलग स्थान पर लगे सेंसर प्राइमरी तरंगों को डिटेक्ट कर लेंगे। यदि 5 से अधिक तीव्रता का भूकंप आएगा तो इन सेंसरों के माध्यम से सीधे भूदेव ऐप के जरिए मोबाइल फोन में सायरन बज उठेगा।

    https://indiatimesgroup.com/wp-content/uploads/2025/04/WhatsApp-Video-2025-04-11-at-20.48.57.mp4

    सेकेंडरी तरंगों के आने से 15 से 30 सेकेंड पहले यह चेतावनी मिल जाएगी और लोग सावधानी बरतते हुए अपनी तथा अपने परिजनों की सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकेंगे। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश के साथ ऐप को डाउनलोड करने संबंधी वीडियो जारी की गई है। भूदेव ऐप को प्ले स्टोर तथा एप स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर अपने फोन में इंस्टॉल करें।

    सेंसर और सायरनों की संख्या बढ़ाई जाएगी

    सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य में अलग-अलग स्थानों में 169 सेंसर तथा 112 सायरन लगाए गए हैं। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आईआईटी रुड़की के सहयोग से इनकी संख्या बढ़ाने की दिशा में प्रयासरत है ताकि व्यापक स्तर पर पूरे प्रदेश में एलर्ट मिल सकें। इसके तहत 500 अतिरिक्त सेंसर तथा 1000 नए सायरन लगाए जाने की योजना है।

    इस तरह किया जा सकता है एप को डाउनलोड

     यह एप एंड्रायड और आईओएस, दोनों पर उपलब्ध है।
     प्ले स्टोर और एप स्टोर में भूदेव सर्च कर अपने फोन में इंस्टॉल करें।
     वेलकम स्क्रीन में गेट ैजंतजमक का दबाएं।
     लोकेशन की अनुमति दें।
     अपना फोन नंबर एंटर करें।
     नियम और शर्तों से सहमत पर क्लिक करें।
     ओटीपी एंटर करें।
     अपने परिवार के सदस्य या परिचित का नंबर इमरजेंसी कांटेक्ट के तौर पर दर्ज करें।
     अब भूकंप से सुरक्षा का कवच आपके फोन में है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ की गूंज, शिवराज-धामी ने संत समाज से जनजागरण की अपील

    August 24, 2026

    रुड़की: शादी की खुशियां मातम में बदलीं: रिश्ता तय होने के कुछ घंटे बाद अमन की गोली मारकर हत्या

    August 23, 2026

    रुड़की में भीषण सड़क हादसा: कांवड़ पटरी पर चार बाइक भिड़ीं, 3 की मौत और 6 घायल

    August 22, 2026

    उत्तराखंड में 30 साल में 1,641 वर्ग किमी घटा बर्फीला क्षेत्र, देहरादून में 71% बढ़ा शहरीकरण

    August 21, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version