Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»पहाड़ में घास लेने गई महिला की खाई में गिरने से मौत 3 बच्चों के सिर से उठा मां का साया
    उत्तराखंड

    पहाड़ में घास लेने गई महिला की खाई में गिरने से मौत 3 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

    adminBy adminJanuary 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    पहाड़ में घास लेने गई महिला की खाई में गिरने से मौत 3 बच्चों के सिर से उठा मां का साया
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पहाड़ की महिलाओं का जीवन यहां के पथरीले, टेढ़े मेढे और ऊंचे नीचे रास्तों की तरह ही कठिनाई भरा होता है। सुबह से लेकर शाम तक व्यस्ततम जीवन में क‌ई बार महिलाओं को हादसों का सामना भी करना पड़ता है जिनमें उनकी जान पर भी बन आती है। ऐसी ही दुखद खबर पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से सामने आ रही है जहां भवाई गांव निवासी एक महिला की पहाड़ी से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि घटना के वक्त मृतका पशुओं के लिए घास लेने गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में समा गई। इस दुखद घटना से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया भी उठ गया है। जिससे समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के भवाई गांव निवासी कमलेश पत्नी राजेश कुमार पशुओं के लिए घास लेने गई थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गई और उसने मौके पर ही दम तोड दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि मृतका कमलेश अपने पीछे 3 बच्चों सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गई है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन की ओर से मृतका कमलेश के परिजनों को 25 हजार की राहत राशि तत्काल दे ग‌ई है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026

    सात समंदर पार से बागेश्वर पहुंची पत्नी, अमेरिकी पति की आखिरी इच्छा को दिया अंतिम रूप

    August 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version