Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: बदरी-केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में बारिश का अलर्ट

    April 8, 2026

    उत्तराखंड में खनन राजस्व ने बनाया इतिहास, धामी सरकार में 1200 करोड़ से ज्यादा आय

    April 7, 2026

    14 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    April 6, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखण्ड: तेज रफ्तार डंपर ने गर्भवती महिला को कुचला…मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
    उत्तराखंड

    उत्तराखण्ड: तेज रफ्तार डंपर ने गर्भवती महिला को कुचला…मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

    adminBy adminJanuary 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखण्ड: तेज रफ्तार डंपर ने गर्भवती महिला को कुचला…मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। आए दिन राज्य के किसी ना किसी हिस्से से दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं की दुखद खबरें सुनने को मिलती रहती है। वास्तव में कुमाऊं मंडल से गढ़वाल मंडल तक आज कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां से दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं की दुखद खबर सामने ना आती है। दर्दनाक सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के उधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर से सामने आ रही है जहां हुए भयावह सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। बताया गया है कि यह दुखद हादसा उस समय घटित हुआ जब तीन महीने की गर्भवती महिला अपने पति के साथ रूटिन चेकअप कराने अस्पताल जा रही थी। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के आसार, जोशीमठ में बढ़ सकता है भू-धंसाव संकट
    प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी रवि कुमार वर्तमान में रूद्रपुर में रहता था। वह सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करता था। बताया गया है कि रवि की शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। इन दिनों रवि की पत्नी गर्भवती थी और उसका तीसरा महीना चल रहा था। बुधवार को रवि अपनी पत्नी को लेकर बाइक से अस्पताल जा रहा था परंतु जैसे ही उनकी बाइक पुलभट्टा के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बाइक सवार रवि की पत्नी छिटककर दूर जा गिरी जबकि रवि भी गंभीर रूप से घायल हो गया।‌ इसी बीच पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने रवि की पत्नी को बुरी तरह कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक रवि अपनी पत्नी को रूटिन चेकअप के लिए रूद्रपुर जिला अस्पताल ले जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: बदरी-केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में बारिश का अलर्ट

    April 8, 2026

    उत्तराखंड में खनन राजस्व ने बनाया इतिहास, धामी सरकार में 1200 करोड़ से ज्यादा आय

    April 7, 2026

    14 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    April 6, 2026

    उत्तराखंड: शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त: अपात्रों की सिफारिश पर उठे गंभीर सवाल

    April 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version