Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी

    April 30, 2026

    एक मंडप में पांच शादियां: चकराता के खरासी गांव में अनोखा विवाह बना चर्चा का विषय

    April 30, 2026

    छात्राओं के लिए ऐतिहासिक फैसला: उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव में 50% प्रतिनिधित्व तय

    April 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, April 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»सूबे में नैक ग्रेडिंग के आधार पर पुरस्कृत होंगे उच्च शिक्षण संस्थान
    उत्तराखंड

    सूबे में नैक ग्रेडिंग के आधार पर पुरस्कृत होंगे उच्च शिक्षण संस्थान

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalMarch 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उच्च शिक्षा मंत्री डा.रावत के अनुमोदन पर शासन ने जारी किया आदेश

    नैक एक्रीडेटेड महाविद्यालयों को मिलेगी 5 से 10 लाख की धनराशि

    देहरादून। सूबे के नैक एक्रीडेटेट तथा एन.आई.आर.एफ. रैंकिंग प्राप्त राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को पुरस्कृत किया जायेगा। इन राजकीय शिक्षण संस्थानों को सरकार नैक ग्रेडिंग के आधार पर 5 से 10 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि देगी। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के उपरांत शासन स्तर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

    प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय महाविद्यालयों तथा राज्याधीन विश्वविद्यालयों को नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के अनुरूप विभिन्न स्तरों पर सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके साथ ही राजकीय उच्च शिक्षण संस्थानों में नैक मूल्यांकन एवं राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग को बढ़ावा देकर सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का वातावरण तैयार किया जा रहा है ताकि प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण व रोजगारपरक शिक्षा मिल सके। राज्य सरकार ने इस बार नैक/एनबीए प्रत्यायनित तथा एनआईआरएफ रैंकिंग प्राप्त महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों को ग्रेडिंग के आधार पर पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।

    जिसके तहत नैक ग्रेड बी प्राप्त करने वाले शिक्षण संस्थान को 5 लाख, बी प्लस 6 लाख, बी डबल प्लस को 7 लाख की पुरस्कार राशि दी जायेगी। इसी प्रकार ग्रेड ए प्राप्त करने वाले संस्थान को 8 लाख, ए प्लस को 9 लाख तथा ए डबल प्लस ग्रेड प्राप्त करने वाले संस्थान को 10 लाख की पुरस्कार राशि दी जायेगी। जबकि राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों द्वारा एनआईआरएफ रैंकिंग में श्रेष्ठ 200 संस्थानों में आने तथा एनबीए रैंकिंग में 675 अंक या इससे अधिक अंक प्राप्त करने पर 10 लाख की पुरस्कार राशि संस्थान को दी जायेगी।

    इसके अलावा उन विश्वविद्यालयों को जो विशिष्ट विषय शाखा वर्ग में एनआईआरएफ रैंकिंग में टॉप 100 में जगह बनाते हैं तो उन्हें सरकार द्वारा 5 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की जायेगी। इस संबंध में शासन स्तर से राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं निदेशक उच्च शिक्षा को आदेश जारी कर दिये गये हैं, ताकि नैक प्रत्यायनित राजकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों को पुरस्कृत किया जा सके।

    उच्च शिक्षा विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक 71 उच्च शिक्षण संस्थानों का नैक प्रत्यायनन हो चुका है। जिसमें 44 राजकीय महाविद्यालय, 10 अशासकीय अनुदानित महाविद्यालय, 3 राज्य विश्वविद्यालय, 6 निजी विश्वविद्यालय, 2 डीम्ड विश्वविद्यालय तथा 6 निजी महाविद्यालय शामिल हैं।

    नैक एक्रीडेटेड इन महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों को मिलेगी पुरस्कार राशि

    राज्य सरकार इस वर्ष प्रदेश के 9 विभिन्न नैक एक्रीडेटेड राजकीय महाविद्यालयों को प्रोत्साहन पुरस्कार राशि देगी। जिसमें राजकीय महाविद्यालय लम्बगांव, जैंती, नैनबाग, कण्वघाटी कोटद्वार, अमोड़ी, बेरीनाग, चिन्यालीसौड, कपकोट और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल शामिल है। नैक ए ग्रेड प्राप्त करने वाले दून विश्वविद्यालय को भी सरकार पुरस्कार शामिल से सम्मानित करेगी। कुमाऊं विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग द्वारा एनआईआरएफ रैंकिंग में 62 वीं रैंक प्राप्त करने पर विश्वविद्यालय को भी प्रोत्साहन पुरस्कार राशि से शीघ्र सम्मानित किया जायेगा।

    प्रदेश के नैक एक्रीडेटेड तथा एनआईआरएफ रैंकिंग में स्थान प्राप्त करने वाले उच्च शिक्षण संस्थानों को प्रोत्साहित किया जायेगा। इसके तहत इन संस्थानों को ग्रेडिंग के आधार पर 5 से 10 लाख रूपये तक की पुरस्कार राशि प्रदान की जायेगी। राज्य सरकार ने यह कदम प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के दृष्टिगत उठाया है। डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी

    April 30, 2026

    एक मंडप में पांच शादियां: चकराता के खरासी गांव में अनोखा विवाह बना चर्चा का विषय

    April 30, 2026

    छात्राओं के लिए ऐतिहासिक फैसला: उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव में 50% प्रतिनिधित्व तय

    April 29, 2026

    देहरादून के बार में हंगामा: आईजी और एसपी आमने-सामने, आधी रात चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version