Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»देहरादून: पति ही बना हैवान, जब हथौड़ा मारने पर भी नहीं मरी तो पत्नी तो लगाया जहर का इंजेक्शन
    उत्तराखंड

    देहरादून: पति ही बना हैवान, जब हथौड़ा मारने पर भी नहीं मरी तो पत्नी तो लगाया जहर का इंजेक्शन

    adminBy adminDecember 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून: पति ही बना हैवान, जब हथौड़ा मारने पर भी नहीं मरी तो पत्नी तो लगाया जहर का इंजेक्शन
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून के रायपुर के सोडा सरोली में महिला की हत्या उसके पति ने की थी। आरोपी ने पहले पत्नी के पेट पर हथौड़े से वार किए। वह गंभीर बीमार हो गई तो 16 दिसंबर की रात जहरीला इंजेक्शन देकर मार डाला। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने सोमवार को घटना के खुलासे की जानकारी दी। बताया कि 17 दिसंबर को रणजीत सिंह निवासी सीकरी जिला अररिया बिहार ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी बहन पिंकी अपने पति कृष्णा व तीन बच्चों के साथ सोडा सरोली में रहती है।

    शादी को 12 साल हो गए हैं। बहन के पति यहां मजदूरी करते हैं। पति ने कई दिन पहले उसे हथौड़ी से पीटा। शनिवार को उसकी मौत हो गई। सूचना पर सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल जोशी, एसओ कुंदन सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में पता लगा कि पेट में गहरी अंदरूनी चोट से उसकी मौत हुई। सोमवार सुबह महिला के भाई संजीत कुमार दून पहुंचे। इनकी तहरीर पर आरोपी वीरेंद्र कुमार साह उर्फ कृष्णा हाल निवासी सोडा सरोली मूल निवासी काशीबाड़ी, प्लासी जिला अररिया, बिहार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी के मुताबिक आरोपी की पत्नी कुछ समय से बन नहीं रही है। इसलिए उसने पत्नी की हत्या कर दी। हत्यारोपी मिस्त्री का काम करता है।

    पुलिस ने जब कृष्णा साह से पूछताछ की तो उसने बताया कि 13 दिसंबर को पिंकी सीढ़ियों से गिर गई थी, जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई और बार-बार उल्टी करने के चलते उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के साथ पहुंची बाल कल्याण अधिकारी महिला उपनिरीक्षक मालिनी ने जब बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने भी यही बयान दिया। इसके बाद पुलिस ने कृष्णा साह से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि पिंकी अक्सर उससे झगड़ती थी। कुछ दिनों से घर में पानी नहीं आ रहा था। घर से कुछ दूर से उन्हें पानी लाना पड़ रहा था। 13 दिसंबर को कृष्णा साह ने पिंकी को पानी लाकर कपड़े धोने, कमरे में पोछा लगाने और बर्तन साफ करने के लिए कहा था, लेकिन जब वह शाम को काम से लौटा तो देखा कि पिंकी ने कोई भी काम नहीं किया था। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसने पिंकी के ऊपर ताबड़तोड़ हथौड़े से वार किए, जिससे वह बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़ी। इसके बाद आरोपित कृष्णा साह ने दूसरे कमरे में जाकर बच्चों को धमकाया कि कोई पूछेगा तो बताना कि मम्मी सीढ़ियों से गिर गई थी, जिससे उसे चोट आई है।

    dehradun news devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version