Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान, 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता के साथ राष्ट्रीय पहचान की ओर

    June 18, 2026

    11 साल से अटकी 15 हजार करोड़ की किशाऊ परियोजना… हिमाचल की सहमति, उत्तराखंड को बड़ी राहत

    June 17, 2026

    देहरादून: बैरागीवाला में तनाव के बाद 25 से अधिक मुस्लिम परिवारों ने छोड़े घर, गांव में पसरा सन्नाटा

    June 16, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, June 19
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर, जंगल घास काटने गई महिला की गदेरे में गिरने से मौत
    उत्तराखंड

    रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर, जंगल घास काटने गई महिला की गदेरे में गिरने से मौत

    adminBy adminDecember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर, जंगल घास काटने गई महिला की गदेरे में गिरने से मौत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राज्य के रूद्रप्रयाग जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां त्रियुगीनारायण गांव में घास काटते समय पैर फिसलने के कारण गदेरे में गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतका के शव को गदेरे से निकालने के बाद अपने कब्जे में ले लिया है। बताया गया है कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: शिक्षक ने 9 साल के छात्र को बेरहमी से पीटा, कान और नाक से लगातार बहता रहा खून..मौत

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के त्रियुगीनारायण गांव निवासी पिंकी देवी, रोज की तरह गुरूवार को भी तोसी मार्ग से सटे जंगलों में घास काटने गई थी। बताया गया है कि इसी दौरान एकाएक पिंकी का पैर फिसल गया, जिससे वह गदेरे में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस हादसे से महिला के सिर पर गंभीर चोटें लगी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमों ने सर्चिंग आपरेशन चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को ढूंढा। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर महिला के शव को खाई से बाहर निकाला गया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान, 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता के साथ राष्ट्रीय पहचान की ओर

    June 18, 2026

    11 साल से अटकी 15 हजार करोड़ की किशाऊ परियोजना… हिमाचल की सहमति, उत्तराखंड को बड़ी राहत

    June 17, 2026

    देहरादून: बैरागीवाला में तनाव के बाद 25 से अधिक मुस्लिम परिवारों ने छोड़े घर, गांव में पसरा सन्नाटा

    June 16, 2026

    देहरादून में अधिवक्ता सोहेल हारून हत्याकांड का खुलासा, छोटे भाई ने ही ली बड़े भाई की जान

    June 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version