Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    8 साल बाद खुला बुग्यालों में नाइट स्टे का रास्ता, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से रूपकुंड ट्रेक को मिली नई जिंदगी

    July 29, 2026

    रुद्रपुर में सनसनी: युवती का किडनैप कर गैंगरेप, साथ आए दो युवक चलती बाइक से कूदकर भागे

    July 28, 2026

    कांवड़ यात्रा के चलते बड़ा ट्रैफिक प्लान लागू, 29 जुलाई से हाईवे पर बदलेगा रूट, यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

    July 27, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, July 29
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य की बढ़ीं मुश्किलें, ड्राइवर ने लगाया कुकर्म के प्रयास का आरोप
    उत्तराखंड

    अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य की बढ़ीं मुश्किलें, ड्राइवर ने लगाया कुकर्म के प्रयास का आरोप

    adminBy adminDecember 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता पूर्व राज्यमंत्री डॉ. विनोद आर्य पर कुकर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज होने के बाद आज पुलिस ने आर्य से चार घंटे पूछताछ की है। इस दौरान डॉ. आर्य करीब 19 घंटे पुलिस की हिरासत में रहे। वहीं, आरोप लगाने वाले पीड़ित के कोर्ट में धारा 164 के बयान दर्ज कराए गए। पुलिस को देर रात तक कोर्ट में दिए बयानों की प्रमाणित कॉपी नहीं मिल सकी जिसके चलते डा. विनोद आर्य को परिजनों के सुपुर्द करना पड़ा। बयान की कॉपी मिलने पर बृहस्पतिवार को डा. विनोद आर्य की गिरफ्तारी हो सकती है।

    छुटमलपुर सहारनपुर निवासी उनके ड्राइवर ने कुकर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता और पूर्व राज्य मंत्री रहे डॉ. विनोद आर्य के खिलाफ उनके ड्राइवर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने विनोद आर्य पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के प्रयास करने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस रिपोर्ट की पुष्टि पुलिस ने भी की है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि ज्वालापुर कोतवाली में विनोद राय के खिलाफ उनके ड्राइवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें पीड़ित ने विनोद आर्य पर अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जो भी एविडेंस सामने आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

    पूर्व दायित्‍वधारी डॉक्टर विनोद आर्य के खिलाफ मंगलवार को ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें छुटमलपुर सहारनपुर निवासी एक युवक ने आरोप लगाया था कि पिछले महीने ओएलएक्स पर विज्ञापन देखने के बाद वह डॉ विनोद आर्य से नौकरी के संबंध में मिला था। युवक को 10 हजार रुपए प्रति माह वेतन पर नौकरी पर रखा गया था। युवक का आरोप है कि डॉ विनोद आर्य ने मालिश के बहाने उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया। वह डर के कारण नौकरी छोड़कर चला गया तो छुटमलपुर में बाइक सवार तीन युवकों को भेजकर उसका एक्सीडेंट कराया गया।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ ड्राइवर के साथ कुकर्म देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार विनोद आर्य
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    8 साल बाद खुला बुग्यालों में नाइट स्टे का रास्ता, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से रूपकुंड ट्रेक को मिली नई जिंदगी

    July 29, 2026

    रुद्रपुर में सनसनी: युवती का किडनैप कर गैंगरेप, साथ आए दो युवक चलती बाइक से कूदकर भागे

    July 28, 2026

    कांवड़ यात्रा के चलते बड़ा ट्रैफिक प्लान लागू, 29 जुलाई से हाईवे पर बदलेगा रूट, यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

    July 27, 2026

    बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल की जमानत खारिज, 6 अगस्त तक न्यायिक हिरासत

    July 26, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version