Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»अंकिता भंडारी हत्याकांड: नार्को टेस्ट को तैयार हुए दो आरोपी, अब खुलेंगे कई बड़े राज
    उत्तराखंड

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: नार्को टेस्ट को तैयार हुए दो आरोपी, अब खुलेंगे कई बड़े राज

    adminBy adminDecember 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट होगा. हत्याकांड के दो आरोपियों ने नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सहमति दे दी है, जबकि दूसरे आरोपी अंकित के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए कोर्ट 22 दिसंबर को सुनवाई करेगी. आरोपी अंकित ने कोर्ट में अर्जी देकर टेस्ट के लिए 10 दिन का समय मांगा है. रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट की ओर से भेजे गए नोटिस के जवाब में आरोपी पुलकित और सौरभ ने टेस्ट के लिए सहमति दे दी. जबकि, अंकित ने टेस्ट के लिए दस दिन का समय मांगा है. तीनों आरोपियों के टेस्ट एक साथ किए जाने हैं.

    आरोपी अंकित के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर कोर्ट 22 दिसंबर को सुनवाई करेगा.अंकिता हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट भावना पांडे की अदालत में तीनों आरोपियों के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए अर्जी दी थी. एसआईटी के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पी रेणुका ने कहा, “एसआईटी ने जांच लगभग पूरी कर ली है. हम इस सप्ताह चार्जशीट दाखिल करेंगे. हमने 3 आरोपियों के नार्को परीक्षण के लिए आवेदन किया है, अगर अदालत अनुमति देती है तो हम इसे करेंगे. गौरतलब है कि अंकिता के परिजनों ने हत्यारों के नार्को टेस्ट की भी मांग की थी.

    भाजपा से निष्कासित नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता का शव 24 सितंबर को ऋषिकेश में चिल्ला नहर से बरामद किया गया था.अधिकारियों को उसका शव मिलने से पहले कम से कम छह दिनों तक उसके लापता होने की सूचना दी गई थी. निष्कासित भाजपा नेता के बेटे पुलकित आर्य को इस मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इस घटना को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने फौरन विनोद आर्य को निष्कासित कर दिया. पुलकित आर्य को कथित तौर पर कहासुनी के बाद नहर में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. मामले में दो और लोगों- अंकित गुप्ता और सौरभ भास्कर को भी गिरफ्तार किया गया था.चार दिसंबर को उत्तराखंड पुलिस ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच लगभग पूरी हो चुकी है, केवल आरोपियों के नार्को टेस्ट बाकी हैं.

    ankita bhandari devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version