Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्‍तराखंड को मिला दो अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी का गौरव, इस शहर में जुटेंगे कई देशों के नेता
    उत्तराखंड

    उत्‍तराखंड को मिला दो अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी का गौरव, इस शहर में जुटेंगे कई देशों के नेता

    adminBy adminDecember 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्‍तराखंड को मिला दो अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी का गौरव, इस शहर में जुटेंगे कई देशों के नेता
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (जी-20) के दो आयोजनों की मेजबानी उत्तराखंड को मिली है। ये दोनों आयोजन मई व जून 2023 में ऋषिकेश में होंगे। इसमें 20 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई पदाधिकारियों की बैठक में यह जानकारी भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश की सह प्रभारी रेखा वर्मा ने दी। बैठक में एक पूरा सत्र जी-20 के कार्यक्रमों को लेकर समर्पित रहा। उत्तराखंड को दो कार्यक्रमों की मेजबानी मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया। बता दें कि एक दिसंबर से भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिली है।

    जी-20 सम्मेलन के तहत पूरे देश में 56 स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय आयोजन होने हैं, जिनमें से दो की मेजबानी उत्तराखंड को मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में यह जानकारी देते हुए बताया कि ये आयोजन योगनगरी ऋषिकेश में होंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जी-20 सम्मेलन के तहत राज्य को दो अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी का गौरव हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से ऋषिकेश में होने वाले इन आयोजनों से प्रदेश को अपनी संस्कृति, विचारों व सामाजिक पहचान को विदेश तक पहुंचाने का व्यापक मंच मिलेगा।

    जी-20 का ये उद्देश्य, 19 देश में शामिल
    दुनिया के प्रमुख विकसित और विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था का एक मंच है। इसमें 19 देश शामिल हैं। इन देशों में भारत के अलावा जापाना, रूस, अर्जेंटीना, ब्राजील, कनाडा, आस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, फ्रांस, जर्मनी, मेक्सिको, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, इटली व चीन देश शामिल हैं।

     

    devbhumi news devbhumi samachar g20 pahad news pahad samachar rishikesh news uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version