Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    सांसद अनिल बलूनी की पहल लायी रंग अब रामनगर-देहरादून ट्रेन सेवा को मिली स्वीकृत

    May 4, 2026

    “क्रिप्टो-क्रिश्चियन” गतिविधियों के आरोपों ने देहरादून में बढ़ाया तनाव, घर-घर संपर्क पर उठे सवाल

    May 2, 2026

    मजदूर दिवस: उत्तराखंड में श्रम कानूनों में बड़ा बदलाव: एक समान न्यूनतम वेतन और डिजिटल भुगतान

    May 1, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, May 4
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»विधानसभा में भाजपा मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पर्वतीय समाज के प्रति की गई टिप्पणी से भड़का आक्रोश
    उत्तराखंड

    विधानसभा में भाजपा मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पर्वतीय समाज के प्रति की गई टिप्पणी से भड़का आक्रोश

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalFebruary 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    सदन में मंत्री प्रेमचंद के बयान पर राजनीति गरमाई

    देखें वीडियो, उत्तराखंड से जुड़ी टिप्पणी से भड़का आक्रोश

    रीजनल पार्टी ने मांगा मंत्री प्रेमचंद का इस्तीफा

    देहरादून। विधानसभा में भाजपा मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पर्वतीय समाज के प्रति की गई टिप्पणी से आक्रोश भड़क गया।

    संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचन्द ने कहा कि पहाड़ में कोई मध्य प्रदेश से आया ,कोई राजस्थान से आया। पहाड़ में हैं कौन..देसी-पहाड़ी ..इसी पर बात हो जाय,, उत्तराखंड क्या पहाड़ के लोगों के लिए बना.. उत्तेजित मंत्री ने इस बीच असंसदीय शब्द का भी प्रयोग किया।

    शुक्रवार को भोजनावकाश के बाद शुरू हुए सदन में मंत्री अग्रवाल पहाड़ी-देसी के मुद्दे पर तल्ख लहजे में बोलते नजर आए।

    सदन के अंदर बोले गए अभद्र बोल पर विभिन्न संगठनों ने नाराजगी जाहिर की है।

    रीजनल पार्टी ने शहरी विकास व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से इस्तीफा मांगा है।

    https://indiatimesgroup.com/wp-content/uploads/2025/02/AQO9ywlXT8KJTR57iArHWNrRXIrstIw-PqCpPBLjuPGX1ATQUDaoTiuawTf3piLzWw7hEwWcKstWDOw7wnkgDhrG.mp4

    विधानसभा सत्र के दौरान सदन में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पहाड़ी समाज के लिए अमर्यादित शब्दों के प्रयोग पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने प्रेमचंद अग्रवाल से माफी मांगने अथवा इस्तीफा देने की मांग की है।
    राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल का बयान पर्वतीय समाज के प्रति उनकी नफरत को दर्शाता है।

    शिव प्रसाद सेमवाल ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मांग की कि, यदि प्रेमचंद अग्रवाल माफी नहीं मांगते तो इस तरह के आचरण पर संसदीय कार्य मंत्री और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को सदन मे आगामी दो विधानसभा सत्रों तक प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया जाए।

    राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल पिछले कार्यकाल में विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं इसके बावजूद खुलेआम सड़क पर मारपीट और उनके ही कार्यकर्ताओं द्वारा उनके खिलाफ सड़क पर गाली-गलौज जैसे किस्से पहले भी हो चुके हैं। इससे सभी माननीयों की गरिमा समाज में कम होती है। इस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए।

    शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि यदि प्रेमचंद अग्रवाल माफी नहीं मांगते तो प्रदेश भर में शहरी विकास मंत्री के पुतले फूंके जाएंगे और मुख्यमंत्री से प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की जाएगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    सांसद अनिल बलूनी की पहल लायी रंग अब रामनगर-देहरादून ट्रेन सेवा को मिली स्वीकृत

    May 4, 2026

    “क्रिप्टो-क्रिश्चियन” गतिविधियों के आरोपों ने देहरादून में बढ़ाया तनाव, घर-घर संपर्क पर उठे सवाल

    May 2, 2026

    मजदूर दिवस: उत्तराखंड में श्रम कानूनों में बड़ा बदलाव: एक समान न्यूनतम वेतन और डिजिटल भुगतान

    May 1, 2026

    धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version