Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»पहाड़ में ढाई साल की मासूस से 42 साल के मजदूर ने किया रेप, खून से लथपथ मिली बच्ची
    उत्तराखंड

    पहाड़ में ढाई साल की मासूस से 42 साल के मजदूर ने किया रेप, खून से लथपथ मिली बच्ची

    adminBy adminNovember 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    पहाड़ में ढाई साल की मासूस से 42 साल के मजदूर ने किया रेप, खून से लथपथ मिली बच्ची
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां 42 साल के मजदूर ने ढाई साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। फिर उसे खून में लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया। मासूम बच्ची की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बिहार निवासी दंपती कोटाबाग क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार सुबह दंपती मजदूरी के लिए चले गए। तभी बिहार निवासी कमल ऋषि उनके झाले में घुस गया और वहां खेल रही बच्ची से दुष्कर्म किया जिससे वह लहूलुहान हो गई। कुछ देर बाद मां-पिता लौटे तो बच्ची को रोते देखा। उसकी हालत देख वे उसे सीएचसी कोटाबाग ले गए।

    कालाढूंगी थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि कोटाबाग के ग्राम चांदपुर के शेरपुर में रिसॉर्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां बिहार के कटिहार जिले का एक परिवार मजदूरी करता है। शुक्रवार दोपहर बाद बच्ची के माता-पिता उसे खून से लथपथ हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे थे। जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बच्ची की पीठ पर रगड़ के निशान भी मिले हैं। पश्चिम बंगाल का रहने वाला है आरोपी। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, जो पीड़ित परिवार के साथ ही मजदूरी करने का काम करता था। आरोपी की उम्र करीब 42 साल है।

    शुक्रवार को मजदूर और उसकी पत्नी दोनों काम करने गए थे। इस दौरान उनके साथ काम करने वाला एक अन्य मजदूर उनकी झोपड़ी में घुस गया। ढाई साल की बच्ची को अकेला पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। कुछ समय बाद जब बच्ची की मां लौटी तो उसे बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। इसके बाद साथी मजदूर आनन-फानन में बच्ची को सीएचसी कोटाबाग ले गए।  कोटाबाग के डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर किया: डॉक्टर सलीम अंसारी ने मामले को गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ नंदन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार मासूम से रेप
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version