Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    हरिद्वार के बुग्गावाला में लग सकता है उत्तराखंड का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट

    February 21, 2026

    हरिद्वार में अर्धकुंभ की उलटी गिनती शुरू, मुख्यमंत्री करेंगे विकास कार्यों की शुरुआत

    February 21, 2026

    पांच करोड़ की दीवार भी नहीं बचा पाई हाईवे: गंगोत्री मार्ग पर दरारें, चिन्यालीसौड़ में बढ़ा खतरा

    February 20, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 22
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»प्रदेश को मिली पहली शॉटगन शूटिंग रेंज
    उत्तराखंड

    प्रदेश को मिली पहली शॉटगन शूटिंग रेंज

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalFebruary 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    खेल मंत्री रेखा आर्य ने शूटिंग की, व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    7 फरवरी से नेशनल गेम की शॉटगन इवेंट होगी

    रुद्रपुर। प्रदेश में जुटाई जा रही नई खेल सुविधाओं की माला में बुधवार को एक मोती और जुड़ गया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने 46वी वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में नवनिर्मित शूटिंग रेंज का निरीक्षण करके बताया कि रेंज एकदम तैयार हो गई है। नेशनल गेम की शॉटगन और स्कीट स्पर्धा के लिए रुद्रपुर की 46 पीएससी वाहिनी का चयन किया गया था। इसके लिए शूटिंग रेंज बनने में तकरीबन तीन से चार महीने का समय लगता है। लेकिन रुद्रपुर में दिन रात काम करके शूटिंग रेंज को 40 दिन के भीतर तैयार कर दिया गया है। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या को बताया गया कि यहां यूपीएस और जैनरेटर सेट की आवश्यकता है। खेल मंत्री ने इसके लिए डीएम और विभागीय अधिकारियों को 1 घंटे के अंदर इसकी स्वीकृति देकर व्यवस्था करने के निर्देश दिए ।

    https://indiatimesgroup.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Video-2025-02-05-at-12.44.00.mp4

    इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस शूटिंग रेंज में हमारे नेशनल गेम की शॉट गन और स्कीट इवेंट का आयोजन होना है। रुद्रपुर के साइकलिंग वैलोड्रोम की तरह यह खेल अवस्थापना भी बेहद खास है, क्योंकि इसके पहले शायद उत्तराखंड में इस तरह का इवेंट पहले नहीं आयोजित हुआ है।

    https://indiatimesgroup.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Video-2025-02-05-at-12.45.07.mp4

    खेल मंत्री ने कहा कि बहुत शॉर्ट नोटिस पर जिस तरह हमने दिन-रात काम करके रिकॉर्ड 40 दिन के अंदर इस शूटिंग रेंज को तैयार किया है, उसकी सराहना इस इवेंट के डीओसी महोदय ने भी मुक्त कंठ से की। रेखा आर्या ने बताया कि तकनीकी तौर पर काफी जटिल इस शूटिंग रेंज का निर्माण इतना अहम काम था कि उन्होंने निर्माण के दौरान कुल मिलाकर तीन बार निरीक्षण करके काम की प्रगति पर लगातार नजर रखी इंटरनेशनल और अर्जुन अवार्डी शूटर्स समेत खिलाड़ियों ने इस रेंज में अभ्यास बुधवार को ही शुरू कर दिया है। उनके साथ खेल मंत्री ने भी शूटिंग करने का रोमांचक अनुभव लिया। इस मौके पर डीओसी अशोक मित्तल, उपनिदेशक शक्ति सिंह, जिला खेल अधिकारी उधमसिंहनगर जानकी कार्की आदि मौजूद रहे।

     

    जीतोगे तो पदक पहनाने आऊंगी

    बुधवार को खेल मंत्री रेखा आर्य ने खटीमा और चकरपुर में मलखंब आयोजन स्थलों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे उत्तराखंड के मलखंब खिलाड़ियों से कहा कि अगर वे मलखंब में अच्छा प्रदर्शन करके पदक जीतते है तो वें खुद उन्हें मेडल पहनाने के लिए आएंगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version