Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, August 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा बोले कुछ लोग दिखते कांग्रेस में हैं, गर्लफ्रैंड को भाजपा ज्वाइन कराते हैं
    उत्तराखंड

    कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा बोले कुछ लोग दिखते कांग्रेस में हैं, गर्लफ्रैंड को भाजपा ज्वाइन कराते हैं

    adminBy adminNovember 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा बोले कुछ लोग दिखते कांग्रेस में हैं, गर्लफ्रैंड को भाजपा ज्वाइन कराते हैं
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उनकी पार्टी में भाजपा के कुछ ‘स्लीपिंग सेल’ शामिल हैं जिनका पूरा ध्यान कांग्रेस को हर तरीके से कमजोर करने पर है। एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माहरा ने कहा कि पार्टी में बैठे कई लोग आपका चरित्र हनन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘ये वे लोग हैं जिन्हें भाजपा ने कांग्रेस में डाला है या वे भाजपा के सहयोगी हैं। वे निश्चित तौर पर कांग्रेस के हर उस आदमी का विरोध करेंगे, उसकी चरित्र हत्या करेंगे जो कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेगा।’

    प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बगैर किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोग कांग्रेस में दिखते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी ‘गर्लफ्रैंड’ को भाजपा ज्वाइन करा रखी है। जो दिनभर कांग्रेस दफ्तर में बैठते हैं, लेकिन शाम को भाजपा नेताओं से उनके घर पर मिलते हैं। कांग्रेस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने यह बयान देकर सभी को चौंका दिया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होने लगा।    उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस को कमजोर करने के लिए कुछ लोगों को एजेंट बनाकर भेजा हुआ है। बीजेपी के कई ऐसे लोग कांग्रेस में घुस आए हैं, इन्हें पहचानने और इनसे सतर्क रहने की जरूरत है।

    माहरा ने इस संबंध में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन ऐसे लोगों की पहचान बताते हुए कहा कि अगर कोई आदमी किसी कांग्रेस नेता के खिलाफ बोल रहा है तो इसका मतलब है कि वह भाजपा से मिला हुआ है। इसका कारण बताते हुए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भाजपा विधायकों के साथ एक बैठक का जिक्र किया और कहा कि उसमें उन्होंने सत्ता पाने तथा कांग्रेस को कमजोर करने का मंत्र मूर्ति भंजन बताया था। माहरा ने कहा कि मूर्ति भंजन का मतलब है कि अच्छा काम करने वाले कांग्रेस नेताओं का चरित्र हनन करोकार्यकर्ताओं से ऐसे लोगों से सावधान रहने के प्रति आगाह करते हुए माहरा ने कहा कि इनसे पार्टी को बचाने की जिम्मेदारी उनकी है। कार्यकर्ताओं से ऐसे लोगों से सावधान रहने के प्रति आगाह करते हुए माहरा ने कहा कि इनसे पार्टी को बचाने की जिम्मेदारी उनकी है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version