Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    “क्रिप्टो-क्रिश्चियन” गतिविधियों के आरोपों ने देहरादून में बढ़ाया तनाव, घर-घर संपर्क पर उठे सवाल

    May 2, 2026

    मजदूर दिवस: उत्तराखंड में श्रम कानूनों में बड़ा बदलाव: एक समान न्यूनतम वेतन और डिजिटल भुगतान

    May 1, 2026

    धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी

    April 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 2
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»एसजीआरआरयू की एनसीसी कैडेट ने बढ़ाया प्रदेश का मान
    उत्तराखंड

    एसजीआरआरयू की एनसीसी कैडेट ने बढ़ाया प्रदेश का मान

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalFebruary 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest
    श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने 51 हजार का चेक प्रदान कर किया सम्मानित
    शाबाश आकृतिः हमें आप पर गर्व है
    देहरादून। एसजीआरआरयू की एनसीसी कैडेट आकृति रावत ने विश्वविद्यालय के साथ साथ उत्तराखण्ड का मान भी बढ़ाया है। उत्तराखण्ड की बेटी आकृति रावत ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की परेड में उत्तराखण्ड निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें 51,000 रुपये (इक्यावन हज़ार रुपये) का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।
    मंगलवार को आकृति रावत ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आकृति रावत को इस उपलब्धि पर बधाई एवम् शुभकामनाएं दीें। उन्होंन आकृति को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से 51,000/- इक्यावन हज़ार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि बेटियों को और बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव पहल की जानी चाहिए। ऐसी बेटियां युवाओं के लिए राॅल माॅडल व पूरे समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
    आकृति रावत ”बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ“ मुहिम का एक सार्थक उदाहरण भी हैं। आकृति रावत की उपलब्धि पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय परिवार गौरवांन्वित है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय  के फैकल्टी सदस्यों व छात्र-छात्राओं ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।  आकृति रावत वर्तमान में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून में मनोविज्ञान की छात्रा हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया।  जिससे पूरे  प्रदेश को गर्व की अनुभूति हुई।
    आकृति रावत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्री गुरु राम राय स्कूल, पब्लिक स्कूल, पटेल नगर से प्राप्त की। वह श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय मे मनोविज्ञान की छात्रा हैं। उनके परिवार और शिक्षकों के अनुसार, आकृति बचपन से ही मेहनती, जिम्मेदार, आज्ञाकारी और बहु-प्रतिभाशाली रही हैं। उन्होंने न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि खेल, सामाजिक कार्य और एनजीओ गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।
    गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन प्रक्रिया के दौरान, आकृति ने आईयूसी-आरडीसी कैंप में ‘बेस्ट येप कैडेट’ का स्वर्ण पदक जीता और इसके बाद आईजीसी-आरडीसी कैंप में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। यह उनकी कठिन मेहनत और समर्पण का परिणाम था, जिससे उन्हें दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस कैंप (आरडीसी-2025) में भाग लेने का अवसर मिला। उन्हें थलसेना अध्यक्ष (चीफ आॅफ आर्मी स्टाफ) जनरल उपेंद्र द्विवेदी द्वारा उत्तराखंड निदेशालय की ‘सर्वश्रेष्ठ कैडेट’ के रूप में सम्मानित किया गया।
    उन्होंने वायुसेना अध्यक्ष (चीफ ऑफ एअर स्टाफ) के कार्यक्रम में मास्टर ऑफ सेरेमनी (एमसी) की भूमिका निभाई। आकृति को विदेशी प्रतिनिधियों  के लिए स्पॉन्सर कैडेट के रूप में चुना गया, जो पूरे देश के केवल कुछ चुनिंदा कैडेट्स को ही मिलता है। उन्होंने उत्तराखंड निदेशालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया। आकृति की इन उपलब्धियों ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और नेतृत्व कौशल ने यह साबित किया कि यदि जुनून और दृढ़ संकल्प हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उनकी सफलता प्रदेश की अन्य युवतियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    “क्रिप्टो-क्रिश्चियन” गतिविधियों के आरोपों ने देहरादून में बढ़ाया तनाव, घर-घर संपर्क पर उठे सवाल

    May 2, 2026

    मजदूर दिवस: उत्तराखंड में श्रम कानूनों में बड़ा बदलाव: एक समान न्यूनतम वेतन और डिजिटल भुगतान

    May 1, 2026

    धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी

    April 30, 2026

    एक मंडप में पांच शादियां: चकराता के खरासी गांव में अनोखा विवाह बना चर्चा का विषय

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version