Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है’ अजय देवगन लेकर आ रहे नई एक्शन फिल्म, फर्स्ट लुक ने बढ़ाया रोमांच

    June 25, 2026

    वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप के झटके, हो सकती है 10 हजार से अधिक मौतें

    June 25, 2026

    ओवरटेक विवाद: जातिसूचक टिप्पणी और धमकी के आरोपों में घिरे पूर्व विधायक चैंपियन, पुलिस जांच शुरू

    June 25, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, June 25
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»सीएम धामी ने दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित
    उत्तराखंड

    सीएम धामी ने दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalJanuary 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड में भाजपा का तूफानी प्रचार करने के बाद सीएम धामी दिल्ली की सड़कों पर उतर कर आप व कांग्रेस को चुनौती देते नजर आए। दिल्ली में विधानसभा क्षेत्र करावल नगर से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता को केजरीवाल की आपदा सरकार को जड़ से उखाड़ फेेंकना है। केजरीवाल सरकार ने पिछले 10 सालों में कई घोटाले किए। कभी शराब घोटाला तो कभी मुहल्ला क्लीनिक, बस और दवा घोटाला तो कभी शीशमहल घोटाले के नाम पर दिल्ली सरकार हमेशा सुर्खियों में छाई रही।

    घोटाले के नाम पर यहां पर मुख्यमंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों तक को जेल की हवा खानी पड़ी। उन्होंने कहा कि आपदा सरकार ने दिल्ली में 500 स्कूल खोलने का वादा किया था, लेकिन इसके उल्ट हर मुहल्ले में शराब के ठेके खुलवाए गए। मंदिरों तक के पास ठेके खुलवाने में केजरीवाल सरकार को शर्म तक नहीं आई। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को झाड़ू वालों और इनके मौसरे भाई कांग्रेसियों के झांसे में नहीं आना है। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में उन लोगों का समर्थन किया जो फिर से धारा 370 को लागू करना चाहते हैं और अलगाववाद, पत्थरबाजों, आतंकियों का समर्थन करते हैं।

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई आयुष्मान योजना का लाभ इसलिए दिल्ली की जनता को नहीं मिल पा रहा है क्योंकि यहां पर नाकारी और भ्रष्ट सरकार है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में डबल इंजन सरकार बनने के बाद आपदा सरकार के कार्यों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा और घोटाले बाजों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बनने के बाद लोगों को आयुष्मान सुविधा का लाभ मिलेगा साथ ही महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन बढ़ाई जाएगी। अटल कैंटीन के माध्यम से 5 रुपये में पोष्टिक भोजन दिया जाएगा।

    पीजी तक की फीस माफ भी की जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सैनिक कल्याण के लिए जो कार्य हुए हैं वो कार्य न भूतो न भविष्यति।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उत्तर पूर्व जिला श्रीमती पूनम चौहान, विधानसभा प्रभारी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, सह प्रभारी श्रीमती सारिका जैन, संयोजक यशवंत सिंह रावत, विधानसभा विस्तारक रामू शर्मा, ठाकुर अवधेश सिंह, निगम पार्षद नीता बिष्ट, सतपाल सिंह, सोनी पांडेय, बृजेश सिंह, प्रमाोद झा, कालीचरण शर्मा, कुलदीप नैनवाल, राजेशराज, जयदत्त शर्मा, नितिन चौहान समेत कई लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    ‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है’ अजय देवगन लेकर आ रहे नई एक्शन फिल्म, फर्स्ट लुक ने बढ़ाया रोमांच

    June 25, 2026

    वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप के झटके, हो सकती है 10 हजार से अधिक मौतें

    June 25, 2026

    ओवरटेक विवाद: जातिसूचक टिप्पणी और धमकी के आरोपों में घिरे पूर्व विधायक चैंपियन, पुलिस जांच शुरू

    June 25, 2026

    अग्निकांड के बाद सख्त हुई धामी सरकार, अस्पतालों-मॉल्स और होटलों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

    June 24, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version