Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: बदला मौसम का मिजाज, बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी, जमने लगे झरने और गदेरे
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: बदला मौसम का मिजाज, बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी, जमने लगे झरने और गदेरे

    adminBy adminNovember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: बदला मौसम का मिजाज, बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी, जमने लगे झरने और गदेरे
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला नजर आया। पहाड़ से मैदान तक आज बादल छाए रहे। वहीं, देर शाम बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। जिससे ठंड और बढ़ गई है। चमोली जनपद में सुबह से ही मौसम खराब था, दोपहर बाद अचानक धाम में और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई।  ऊंची चोटियों में ताजी बर्फ जम गई है। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। वहीं, भारत-चीन सीमा पर स्थित नीती घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

    कल रात हुई बर्फबारी के चलते बदरीनाथ धाम में दो इंच से अधिक बर्फ जम गईं है। बर्फबारी के बाद बदरीनाथ धाम का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। यहां आए यात्री इस बर्फबारी से बेहद उत्साहित हैं। रात को यहां पर पारा माइनस तक पहुंच रहा है जिससे यहां बहने वाले गदेरे और झरने जमने लग गए हैं। नीती घाटी में कड़ाके की ठंड से वहां शीतलहर भी चल रही है। सर्दियों में पूरी घाटी बर्फ से लकदक हो जाती है। मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं गहरे बादल छाये रहने से अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है। मौसम यह बदला मिजाज शुक्रवार शाम तक बना रहेगा।

    मौसम वैज्ञानिकों ने राज्य के पर्वतीय के साथ ही मैदानी इलाकों में भी मौसम के मिजाज बदलने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है। यदि पर्वतीय इलाकों में बारिश संग बर्फबारी होती है, तो इसका असर ऊंचाई वाले इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी ठंड के रूप में देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह के मुताबिक, राजधानी दून में आसमान में बादल छाए रहेंगे।

     

    badrianth dham snowfall devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version