Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड: गदरपुर से पकड़ा गया संदिग्ध कट्टरपंथी, फिदायीन हमले की तैयारी के मिले संकेत

    June 19, 2026

    उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान, 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता के साथ राष्ट्रीय पहचान की ओर

    June 18, 2026

    11 साल से अटकी 15 हजार करोड़ की किशाऊ परियोजना… हिमाचल की सहमति, उत्तराखंड को बड़ी राहत

    June 17, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, June 19
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, 30 रुपए के लिए पति को पीट कर मार डाला…. पत्नी घायल
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, 30 रुपए के लिए पति को पीट कर मार डाला…. पत्नी घायल

    adminBy adminNovember 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, 30 रुपए के लिए पति को पीट कर मार डाला…. पत्नी घायल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    डीडीहाट तहसील क्षेत्र के ननपापों गांव में एक ग्रामीण की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई है।‌ बताया गया है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी पास ही में एक अन्य गांव का बताया जा रहा है। बताया गया है कि ग्रामीण को बचाने आई उसकी पत्नी पर भी आरोपी युवक ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस हत्याकांड से जहां मृतक के परिवार के साथ ही समूचे गांव में मातम पसरा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी दहशत के साथ ही हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे पढ़ें: 

    पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील क्षेत्र के ननपापों गांव निवासी प्रह्लाद सिंह पुत्र धनराज सिंह की घोरपट्टा में परचून की दुकान है। बताया गया है कि शनिवार को अटल गांव निवासी सोबन सिंह उनकी दुकान पर सामान लेने आया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि सोबन ने प्रह्लाद पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और प्रह्लाद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान प्रह्लाद को बचाने आई उसकी पत्नी कलावती देवी पर भी सोबन ने हमला बोल दिया। बमुश्किल मौके से अपनी जान बचाकर भागी कलावती के सिर, पीठ, हाथ और पैरों पर गंभीर चोट आई है। गंभीर हालत में उसे सीएचसी डीडीहाट से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया है। उधर दूसरी ओर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस की टीम ने हत्यारोपी सोबन को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपी सोबन ने अपना जुर्म कबूलते हुए पुलिस को बताया कि प्रह्लाद सिंह ने उसके 30 रुपये देने थे इसलिए हत्या कर दी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: गदरपुर से पकड़ा गया संदिग्ध कट्टरपंथी, फिदायीन हमले की तैयारी के मिले संकेत

    June 19, 2026

    उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान, 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता के साथ राष्ट्रीय पहचान की ओर

    June 18, 2026

    11 साल से अटकी 15 हजार करोड़ की किशाऊ परियोजना… हिमाचल की सहमति, उत्तराखंड को बड़ी राहत

    June 17, 2026

    देहरादून: बैरागीवाला में तनाव के बाद 25 से अधिक मुस्लिम परिवारों ने छोड़े घर, गांव में पसरा सन्नाटा

    June 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version