Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    आज से उत्तराखंड में लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, अब 125 दिन मिलेगा रोजगार

    July 1, 2026

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, July 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»अंकिता भंडारी मर्डर के आरोपी पुलकित आर्य की फैक्ट्री में फिर लगी आग, पर डिस्चार्ज बैटरी से कैसे लगी आग
    उत्तराखंड

    अंकिता भंडारी मर्डर के आरोपी पुलकित आर्य की फैक्ट्री में फिर लगी आग, पर डिस्चार्ज बैटरी से कैसे लगी आग

    adminBy adminOctober 31, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    अंकिता भंडारी मर्डर के आरोपी पुलकित आर्य की फैक्ट्री में फिर लगी आग, पर डिस्चार्ज बैटरी से कैसे लगी आग
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अंकिता भंडारी हत्याकांड के चलते चर्चाओं में आए वन्तरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य के रिजॉर्ट के पीछे स्थित पुलकित की फैक्ट्री में फिर से आग लग गई। इससे पहले भी अज्ञात लोगों ने पुलकित आर्य की इसी फैक्ट्री को अंकिता भंडारी हत्याकांड के चलते आग के हवाले कर दिया था। आग लगने की वजह अब तक पता नहीं चल पाई है। अंकिता भंडारी हत्‍याकांड के बाद एसआईटी ने पूरे फैक्‍ट्री परिसर को सील कर दिया था। बीते 18 सितम्बर को रिजॉर्ट के रिसेप्शनिस्ट में काम करने वाली अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। इस आरोप में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, अंकित और सौरभ भास्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। रविवार सुबह को अचानक आसपास के लोगों ने फैक्ट्री से धुआं निकलता देखा जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। आश्चर्य की बात है कि वन्तरा रिजॉर्ट और फैक्ट्री की सुरक्षा में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

    ऐसे में फैक्ट्री में आग लगना कई चर्चाओं को जन्म दे रहा है। वहीँ दूसरा बड़ा सवाल यह पैदा हो रहा है कि वनंत्रा रिजॉर्ट को जेसीबी से तोड़ने के अगले दिन सुबह ऊर्जा निगम ने रिजॉर्ट और स्वदेशी आर्गेनिक फैक्टरी का विद्युत कनेक्शन काट दिया था। 36 दिनों से रिजॉर्ट और फैक्टरी में बिजली की आपूर्ति बंद पड़ी थी। ऐसे में अगर इनवर्टर बैटरी से आपूर्ति जारी थी तो अगले 10-12 दिनों में बैटरी डिस्चार्ज हो गई होती। लेकिन पुलिस इनवर्टर बैटरी को ही आग लगने का पहला कारण मान रही है। पुलकित आर्य सहित तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश के चलते पौड़ी जिला प्रशासन ने 23 सितंबर की रात को वनंत्रा रिजॉर्ट का आगे का हिस्सा जेसीबी से ढहा दिया था। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से आदेश मिलने के बाद 24 सितंबर को सुबह 8.30 बजे वनंत्रा रिजॉर्ट और फैक्टरी का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया था।

    रविवार सुबह फैक्टरी में आग लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लगा कि फैक्टरी का कनेक्शन नहीं कटा है। लेकिन मौके पर मौजूद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने बताया कि 24 सितंबर को ही कनेक्शन काट दिया गया था। फैक्टरी में बिजली की आपूर्ति बंद होने पर मशीनों के संचालन के लिए रखा जनरेटर भी बंद पड़ा था। पुलिस टीम फैक्टरी में इधर-उधर खोजते हुए घरों में इस्तेमाल होने वाले इनवर्टर और सिंगल ट्यूबुलर बैटरी तक पहुंच गई। पुलिस ने एक निजी इलेक्ट्रिशीयन से इनवर्टर की बैटरी के कनेक्शन को कटवाया। जब पुलिस से आग लगने का कारण पूछा गया तो थाना प्रभारी का कहना था कि प्रथम दृष्टया में इनवर्टर बैटरी की आपूर्ति से हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar अंकिता भंडारी मर्डर उत्तराखंड न्यूज़ डिस्चार्ज बैटरी से आग देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार पुलकित आर्य
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    आज से उत्तराखंड में लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, अब 125 दिन मिलेगा रोजगार

    July 1, 2026

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version