Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: सहायक लेखाकार के 661 पदों पर निकली भर्ती, जानिये इसके बारे में पूरी डिटेल
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: सहायक लेखाकार के 661 पदों पर निकली भर्ती, जानिये इसके बारे में पूरी डिटेल

    adminBy adminOctober 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: सहायक लेखाकार के 661 पदों पर निकली भर्ती, जानिये इसके बारे में पूरी डिटेल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) सहायक लेखाकार भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है. सहायक लेखाकार के 661 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आयोग ने लेखा परीक्षक के 228 पदों पर भर्ती का अधियाचन कुछ कमियां होने के चलते शासन को लौटा दिया है। राज्य लोक सेवा आयोग अपने भर्ती कैलेंडर के हिसाब से भर्तियां निकाल रहा है। इस कड़ी में आयोग को सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के 891 पदों पर भर्ती निकालनी थी, लेकिन शुक्रवार को आयोग ने केवल सहायक लेखाकार के 661 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है।

    आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि लेखा परीक्षक के अधियाचन में सेवा नियमावली से जुड़ी कुछ खामियां थी। इस वजह से उसे शासन को लौटाया गया है। इसमें सुधार होने के बाद आयोग अलग से लेखा परीक्षक की भर्ती निकालेगा। सहायक लेखाकार के लिए उम्मीदवार 17 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा अगले साल 12 फरवरी को प्रस्तावित है। सहायक लेखाकार भर्ती के लिए किसी विवि से कॉमर्स में ग्रेजुएशन या बीबीए या अकाउंटेंसी में पीजी करने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की हिंदी टाइपिंग कम से कम चार हजार क्री डिप्रेशन प्रति घंटा होनी चाहिए। आवेदन के लिए आयु 21 से 42 वर्ष होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने पहले इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, उनकी आयु की गणना एक जुलाई 2020 और नए उम्मीदवारों के लिए एक जुलाई 2022 के अनुसार की जाएगी।

    यह पद विभिन्न विभागों में है और कई विभागों में अलग-अलग जिलों के लिए अलग पदों की संख्या है, ज्यादा जानकारी के लिए www.psc.uk.gov.in वेबसाइट पर जाकर आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी। राज्य लोक सेवा आयोग इसके बाद अगली भर्ती नवंबर के दूसरे सप्ताह में बंदी रक्षकों के लिए निकालेगा। कारागार विभाग में बंदी रक्षक पुरुष व महिला के 213 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा होगी। हालांकि, इसकी तिथि अभी तय नहीं है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version