Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, September 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uttarakhand»कल उत्तराखंड में होंगे पीएम मोदी, करेंगे केदारनाथ व हेमकुंड रोपवे का शिलान्यास, हेली सेवा हो जायेगी सीमित
    Uttarakhand

    कल उत्तराखंड में होंगे पीएम मोदी, करेंगे केदारनाथ व हेमकुंड रोपवे का शिलान्यास, हेली सेवा हो जायेगी सीमित

    adminBy adminOctober 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    कल उत्तराखंड में होंगे पीएम मोदी, करेंगे केदारनाथ व हेमकुंड रोपवे का शिलान्यास, हेली सेवा हो जायेगी सीमित
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 21 अक्टूबर को केदारनाथ में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। कार्यक्रम फाइनल होने के बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने केदारनाथ में डेरा डाल दिया है। पीएम की सुरक्षा को लेकर मंदिर के चारों ओर बैरिकेडिंग की जा रही है। वहीं पीएम के आगमन पर केदारनाथ मंदिर को दस क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ धाम आगमन की तैयारियों के मद्देनजर प्रदेश के आलाधिकारी केदारनाथ धाम पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही पीएमओ के सुरक्षा अधिकारियों का भी धाम में पहुंचने का कार्यक्रम शुरू हो गया है। धाम में डीएम मयूर दीक्षित एवं एसपी आयुष अग्रवाल समेत कई अधिकारी पहुंच चुके हैं।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 21 अक्तूबर को केदारनाथ और बदरीनाथ का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वह केदारनाथ के लिए केबिल कार और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे का शिलान्यास करेंगे। पीएम के दौरे की तैयारियों का दौरा करके बदरीनाथ से लौटे मुख्यमंत्री ने सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 21 अक्तूबर की सुबह देहरादून पहुंचेंगे। यहां से केदारनाथ जाएंगे। दर्शन के बाद वह केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह सोनप्रयाग से केदारनाथ तक प्रस्तावित केबिल कार परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे। यहां से वह बदरीनाथ जाएंगे।

    अगले दिन भगवान बदरीनाथ के दर्शन के बाद वह मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। वह हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे का शिलान्यास करने के साथ ही माणा गांव के लिए दो डबल लेन सड़कों की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए शासन-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इसी के तहत उन सभी मंत्रियों और आला अधिकारियों की कोरोना जांच कराई जा रही है, जिन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात करनी है। इसके अलावा पीएम मोदी के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों की भी कोरोना जांच की जा रही है।

    devbhumi news devbhumi samachar modi badrinath modi kedarnath modi uttarakhand pahad news pahad samachar pm modi uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026

    बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विवाद, धार्मिक मर्यादाओं को लेकर संतों और पुरोहितों ने जताई आपत्ति

    September 25, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version