Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»UKSSSC Paper Leak Case: अब हाकम सिंह के तीन आलीशान भवनों पर भी चला बुलडोजर
    उत्तराखंड

    UKSSSC Paper Leak Case: अब हाकम सिंह के तीन आलीशान भवनों पर भी चला बुलडोजर

    adminBy adminOctober 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    UKSSSC Paper Leak Case: अब हाकम सिंह के तीन आलीशान भवनों पर भी चला बुलडोजर
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पेपर लीक प्रकरण में जेल में बंद हाकम सिंह के तीन और भवन आज शनिवार को ध्वस्त किए गए। अब तक पांच भवनों को ध्वस्त कर दिया गया है। ध्वस्तीकरण के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पहले दिन ही पूरी कर ली थी। उक्त तीनों भवन सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए हैं। प्रशासन ने इन्हें खाली करने के आदेश भी जारी किए थे। बीते 4 अक्टूबर को गोविंद वन्य जीव विहार ने वन विभाग की भूमि पर हाकम सिंह की ओर से बनाए गए दो रिजॉर्ट ध्वस्त किए थे। इसके बाद राजस्व विभाग ने भी सरकारी भूमि पर बने तीन भवनों को खाली करने के आदेश दिए थे जिसकी समायवधि 7 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। निर्धारित समयावधि तक भी इन भवनों को खाली नहीं किया गया जिस पर अब प्रशासन ने इन्हें ध्वस्त कर दिया।

    शनिवार को सिदरी गांव के पास बने भवनों को तोड़ने के लिए जब प्रशासन के बुलडोजर वहां पहुंचे तो ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन प्रशासन ने अपना काम करते हुए बुलडोजर चलाकर भवनों को जमींदोज कर दिया। इस दौरान तीन भवनों में लगभग 50 कमरों सहित दो किचन व दो डाइनिंग हॉल ध्वस्त किए गए। एसडीएम पुरोला जितेंद्र ने कहा कि तीन भवन राजस्व भूमि पर चिह्नित थे। जिनको तोड़ने की कार्रवाई की गई और आगे भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी। इससे पहले बीती 4 अक्तूबर को सांकरी में सिदरी गांव में स्थित रिजॉर्ट को पूरी तरह ध्वस्त किया गया। हाकम सिंह का ये आलीशान सांकरी रिजॉर्ट लोनिवि, राजस्व व वन विभाग की भूमि पर संयुक्त रूप से बना था।

    वन विभाग और राजस्व प्रशासन ने हाकम की कब्जाई जमीन का दो बार सर्वे किया। पहले सर्वे के बाद हाकम की पत्नी एसडीएम कोर्ट गई और दलील रखी कि हाकम की जमानत होने तक अवैध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। एसडीएम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए दोबारा से टीम गठित कर राजस्व प्रशासन को सर्वे के आदेश दिए। राजस्व टीम ने सर्वे में फिर से अवैध कब्जे की पुष्टि करते हुए ध्वस्तीकरण की सिफारिश की। सर्वे में पाया गया कि हाकम सिंह ने राजस्व की 1.128 व गोविंद वन्य जीव विहार की 0.90 हेक्टेयर भूमि समेत लगभग सौ नाली जमीन पर अवैध कब्जा किया है। जिस पर उसने तीन भवन बनाने के साथ ही 130 पेड़ों का सेब बागीचा भी तैयार किया है।

    devbhumi news devbhumi samachar hakam singh pahad news pahad samachar UKSSSC uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version