Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा… बारात की बस गहरी खाई में समाई… 25 की मौत, 21 अस्पताल में भर्ती
    उत्तराखंड

    पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा… बारात की बस गहरी खाई में समाई… 25 की मौत, 21 अस्पताल में भर्ती

    adminBy adminOctober 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा… बारात की बस गहरी खाई में समाई… 25 की मौत, 21 अस्पताल में भर्ती
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    हरिद्वार के लालढांग से बीरोंखाल के कांडा तल्ला गांव में जा रही बारात की बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है और 21 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दोनों घटनाओं पर दुख जताते हुए राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। मंगलवार देर शाम को भीषण बस हादसा हो गया था। 40 से 46 बारातियों को ले जा रही बस तकरीबन 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्‍थानीय प्रशासन के आलाधिकारी और SDRF की टीम तत्‍काल मौके पर पहुंच गई। रातभर चलाए गए राहत एवं बचाव कार्य में 21लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 25 बारातियों की मौत हो गई।

    घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल भेजा गया है। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण तलाशी अभियान में दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा। कलेकटर और SSP ने खुद राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। उत्‍तराखंड के DGP अशोक कुमार ने बस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में 25 लोग मारे गए हैं, जबकि 21 लोगों को बचा लिया गया है। सभी घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने न्‍यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, ‘मंगलवार रात को पौड़ी गढ़वाल के धूमकोट के बिरोंखल क्षेत्र में हुए बस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम 21 यात्रियों को बचाने में कामयाब रही।

    मंगलवार को शाम करीब पौने सात बजे बीरोंखाल मार्ग पर यह हादसा हुआ। लालढांग निवासी संदीप पुत्र नंदलाल की बारात अपराह्न करीब तीन बजे कांडा तल्ला गांव (बीरोंखाल) के लिए रवाना हुई थी। संदीप का विवाह कांड़ा तल्ला निवासी कबूतरी देवी की बेटी रचना से तय हुआ था। दुर्घटना स्थल पर मौजूद गांव के अनूप पटवाल ने बताया कि बस लगभग 200 मीटर गहरी खाई में नयार नदी की तरफ जा गिरी। दूल्हे की कार का चालक धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मेरी कार के आगे सांप आ गया था, जिसे देखकर मैंने अपनी कार की ब्रेक लगा दी। फिर मेरी कार को ओवरटेक कर आगे निकली बारातियों से भरी बस अचानक खाई में जा गिरी। इस पूरे खौफनाक मंजर के चश्मदीद दूल्हे की कार का चालक धर्मेंद्र उपाध्याय घटनाक्रम का जिक्र करते हुए सिहर उठा। चालक बोला कि बस आखिर कैसे गिरी यह उसे भी समझ नहीं आया, बस चंद सेकेंड सब कुछ खत्म हो गया।

    bus accident devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar pauri news road accident uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version