Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, August 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»तो आइएएस राधा रतूड़ी हो सकती हैं उत्‍तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव
    उत्तराखंड

    तो आइएएस राधा रतूड़ी हो सकती हैं उत्‍तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव

    adminBy adminJune 23, 2022Updated:September 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    प्रदेश में नौकरशाही के शीर्ष पद मुख्य सचिव में शीघ्र फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्य सचिव डा एसएस संधु केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। ऐसे में मुख्य सचिव पद पर प्रदेश में कार्यरत वरिष्ठतम आइएएस व अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की इस सर्वोच्च पद पर तैनाती संभव है। ऐसा हुआ तो राधा रतूड़ी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी।

    केंद्र में प्रतिनियुक्ति में कार्यरत 1988 बैच के आइएएस डा एसएस संधु ने बीते वर्ष पांच जुलाई को मुख्य सचिव का पदभार संभाला था। तकरीबन सालभर इस पद पर काम करने के बाद उनके दोबारा केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। संधु अपनी कार्यप्रणाली के कारण केंद्र की मोदी सरकार में भी महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार उन्हें रक्षा सचिव या अन्य समकक्ष महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंप सकती है।

    डा संधु के बाद प्रदेश में मुख्य सचिव का पद 1988 बैच की ही आइएएस अधिकारी राधा रतूड़ी को सौंपा जा सकता है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार अभी इस संबंध में अंतिम निर्णय नहीं हुआ, लेकिन मंथन किया जा रहा है। राज्य सरकार अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की केंद्र में प्रतिनियुक्ति को दी गई अनापत्ति वापस ले चुकी है। ऐसे में चर्चा ये भी है कि उन्हें भी महत्वपूर्ण दायित्व दिया जा सकता है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version