Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»28 की उम्र में पति ने दी शहादत, 38 साल बाद घर पहुंचा पार्थिव शरीर तो बिलख पड़ी पत्नी,
    उत्तराखंड

    28 की उम्र में पति ने दी शहादत, 38 साल बाद घर पहुंचा पार्थिव शरीर तो बिलख पड़ी पत्नी,

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalAugust 17, 2022Updated:September 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के हाथीगुर बिंता निवासी चंद्रशेखर हर्बोला 19-कुमाऊं रेजीमेंट में लांसनायक थे। मई 1984 में सियाचिन में पेट्रोलिंग के दौरान 20 सैनिकों की टुकड़ी के साथ वह भी ग्लेशियर की चपेट में आ गए। कुछ समय बाद सभी को शहीद घोषित कर दिया गया था। सेना की ओर से बीती 14 अगस्त को शहीद हर्बोला के परिजनों को उनका पार्थिव शरीर मिलने की सूचना दी गई। 

    बुधवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर आर्मी कैंट लाया गया। दोपहर 12:11 बजे आर्मी वाहन से देशभक्ति गीत और नारों के साथ शहीद के पार्थिव शरीर को घर के लिए रवाना किया गया। 35 मिनट बाद सेना के बैंड की धुन के साथ उनकी पार्थिव देह सम्मानपूर्वक डहरिया स्थित सरस्वती विहार में उनके घर ले जाई गई। 

    इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्रद्धांजलि देने शहीद के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाया। करीब दस मिनट पार्थिव शरीर को घर में रखा गया। उसके बाद घर से करीब 50 मीटर दूर मैदान में तैयार किए गए श्रद्धांजलि स्थल पर ले जाया गया। शहीद के सम्मान में गगनभेदी नारों के साथ पार्थिव शरीर को दोपहर दो बजे चित्रशिला घाट ले जाया गया। वहां कुमाऊं रेजीमेंट के अधिकारियों समेत अन्य सैन्य अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर सलामी दी। शहीद की दोनों बेटियों कविता पांडे, बबिता गुरुरानी, छोटे भाई पूर्व सैनिक पूरन चंद्र, भतीजे ललित और राजेंद्र ने चिता को मुखाग्नि दी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version