Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में 19 अगस्त से अग्निवीरों की भर्ती होगी शुरू, जाने कैसे करना है आवेदन
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में 19 अगस्त से अग्निवीरों की भर्ती होगी शुरू, जाने कैसे करना है आवेदन

    adminBy adminJuly 8, 2022Updated:September 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में 19 अगस्त से अग्निवीरों की भर्ती होगी शुरू, जाने कैसे करना है आवेदन
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में 19 अगस्त से अग्निवीरों की भर्ती शुरू होगी। मुख्य सचिव ने डीजीपी को भर्ती प्रक्रिया में होने वाली ठगी और लेनदेन की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। भर्ती स्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार कैमरों एवं सिविल इंटेलीजेंस आदि के माध्यम से निगरानी भी की जाएगी। गुरूवार मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की अध्यक्षता में सेना, पुलिस और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने सचिवालय में भर्ती की तैयारियों की समीक्षा की। भर्ती रैली के लिए विभागवार जिम्मेदारियां भी तय कर दी गईं हैं। मुख्य सचिव ने जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर मेजर जनरल एनएस राजपुरोहित को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया में सेना को हर सम्भव सहयोग उपलब्ध कराएगी।

    एसीएस राधा रतूड़ी, आनंद वर्द्धन, डीजीपी अशोक कुमार, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरूगेशन, सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकि, सचिव विनोद कुमार सुमन आदि बैठक में मौजूद रहे। वर्चुअल माध्यम से सभी जिलों के डीएम व अन्य अधिकारी भी जुड़े थे।

    विभागवार जिम्मेदारी तय :
    1. सिंचाई विभाग: मानसून सीजन होने की वजह से भर्ती रैली स्थान पर पानी भरने की समस्या हो सकती है। सिंचाई विभाग हर रैली स्थल पर जल भराव से निपटने के लिए वाटर सक्शन पंप की व्यवस्था करेगा।
    2. पुलिस-प्रशासन: नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे। भर्ती स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, रहने व खाने का इंतजाम, बिजली, पानी सफाई की व्यवस्था करेंगे। खाद्य पदार्थों के मूल्य भी नियंत्रित रखेंगे।
    3. स्वास्थ्य विभाग: भर्ती स्थल पर मेडिकल अफसर और एम्बुलेंस, सभी जरूरी दवा और उपकरण का इंतजाम
    4. परिवहन: परिवहन विभाग युवाओं को भर्ती स्थल तक लाने-लेजाने के लिए बसों की व्यवस्था करेगा

    यूं होगी भर्ती:
    – 19 से 31 अगस्त तक कोटद्वार में गढ़वाल मंडल के जिलों के लिए भर्ती होंगी
    – 20 से 31 अगस्त तक रानीखेत में अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और यूएसनगर के युवाओं की भर्ती होगी
    – 05 सितंबर 12 सितम्बर तक पिथौरागढ़ में पिथौरागढ़ व चंपावत जिले के युवाओं के लिए भर्ती रैली होगी

    इस वेब साइट पर करें आवेदन
    जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर मेजर जनरल एन.एस. राजपुरोहित ने बताया कि उत्तराखण्ड में अगस्त एवं सितम्बर माह में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है जिसके लिए ऑनलाईन पंजीकरण प्रक्रिया सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर की जा रही है।

     

    अग्निवीरों की भर्ती शुरू उत्तराखंड की खबरे उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026

    सात समंदर पार से बागेश्वर पहुंची पत्नी, अमेरिकी पति की आखिरी इच्छा को दिया अंतिम रूप

    August 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version