Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड की प्रेमा रावत को मिला वर्ल्ड कप का टिकट, श्रेयंका पाटिल चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

    June 19, 2026

    उत्तराखंड: गदरपुर से पकड़ा गया संदिग्ध कट्टरपंथी, फिदायीन हमले की तैयारी के मिले संकेत

    June 19, 2026

    उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान, 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता के साथ राष्ट्रीय पहचान की ओर

    June 18, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, June 19
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»आरटीओ में दिव्यांगजनों को सीढ़ियों के झंझट से मिलेगी मुक्ति, लिफ्ट लगाने के साथ ही बनाए जाएंगे रैंप
    उत्तराखंड

    आरटीओ में दिव्यांगजनों को सीढ़ियों के झंझट से मिलेगी मुक्ति, लिफ्ट लगाने के साथ ही बनाए जाएंगे रैंप

    adminBy adminAugust 6, 2022Updated:September 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    आरटीओ में दिव्यांगजनों को सीढ़ियों के झंझट से मिलेगी मुक्ति, लिफ्ट लगाने के साथ ही बनाए जाएंगे रैंप
    Metallic elevator two gate closed of passenger lift at lobby
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    संभागीय परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के साथ ही गाड़ियों का पंजीकरण, टैक्स जमा कराने या फिर ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण कराने आ रहे लोगों खासकर दिव्यांग लोगों को अब पहली मंजिल पर आने जाने के लिए सीढ़ियों के झंझट से मुक्ति मिलेगी। यहां पर कार्यालय में लिफ्ट लगाने के साथ ही रैंप की व्यवस्था की जा रही है।

    पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव को आरटीओ डीसी पठोई की ओर से शासन को भी भेज दिया गया है। राज्य सरकार ने ऐसे सरकारी विभागों जहां आम लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है, वहां दिव्यांगों की असुविधाओं को देखते हुए लिफ्ट लगाने के साथ ही रैंप बनाने का आदेश दिए हैं। जिन सरकारी विभागों को चयनित किया गया, उसमें संभागीय परिवहन कार्यालय को भी शामिल किया गया है।

    परिवहन विभाग की पहल पर पीडब्ल्यूडी की ओर से आरटीओ में लिफ्ट लगाने और रैंप बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि 33.35 लाख रुपये की लागत से दफ्तर में लिफ्ट लगाने के साथ ही रैंप बनाया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दिव्यांगों के साथ आम लोगों को भी पहली मंजिल पर आने जाने में सहूलियतें होंगी।

    फिलहाल आरटीओ में लिफ्ट और रैंप की व्यवस्था न होने से दिव्यांगों को आने जाने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना संकट के साथ ही पिछले दो साल से आरटीओ में कम संख्या में आवेदकों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को कई माह का इंतजार करना पड़ रहा है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड की प्रेमा रावत को मिला वर्ल्ड कप का टिकट, श्रेयंका पाटिल चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

    June 19, 2026

    उत्तराखंड: गदरपुर से पकड़ा गया संदिग्ध कट्टरपंथी, फिदायीन हमले की तैयारी के मिले संकेत

    June 19, 2026

    उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान, 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता के साथ राष्ट्रीय पहचान की ओर

    June 18, 2026

    11 साल से अटकी 15 हजार करोड़ की किशाऊ परियोजना… हिमाचल की सहमति, उत्तराखंड को बड़ी राहत

    June 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version