Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड की प्रेमा रावत को मिला वर्ल्ड कप का टिकट, श्रेयंका पाटिल चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

    June 19, 2026

    उत्तराखंड: गदरपुर से पकड़ा गया संदिग्ध कट्टरपंथी, फिदायीन हमले की तैयारी के मिले संकेत

    June 19, 2026

    उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान, 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता के साथ राष्ट्रीय पहचान की ओर

    June 18, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, June 19
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»सुभारती ट्रस्ट से धोखाधड़ी मामला: आरोपी मनीष वर्मा को पांच साल की सजा, कांग्रेस सरकार में रह चुके राज्यमंत्री
    उत्तराखंड

    सुभारती ट्रस्ट से धोखाधड़ी मामला: आरोपी मनीष वर्मा को पांच साल की सजा, कांग्रेस सरकार में रह चुके राज्यमंत्री

    adminBy adminAugust 23, 2022Updated:September 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    सुभारती ट्रस्ट से धोखाधड़ी मामला: आरोपी मनीष वर्मा को पांच साल की सजा, कांग्रेस सरकार में रह चुके राज्यमंत्री
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    25 करोड़ की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में पूर्व दर्जाधारी मनीष वर्मा, उनकी पत्नी व भाई को न्यायालय ने पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। एसीजेएम चतुर्थ अभिषेक श्रीवास्तव की कोर्ट ने दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। तीनों को न्यायालय परिसर से हिरासत में लेकर सुद्धोवाला जेल भेज दिया गया है।

    अभियोजन से मिली जानकारी के अनुसार, मुकदमा 14 मार्च 2012 को मेरठ के जानी थाने में दर्ज हुआ था। धोखाधड़ी सुभारती मेडिकल कॉलेज, मेरठ के प्रोफेसर अतुल भटनागर के साथ हुई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि कॉलेज में काम करने वाले साहिल ने बताया था कि श्रीश्री 1008 नारायण स्वामी चैरिटेबल ट्रस्ट के अंतर्गत देहरादून में डेंटल कॉलेज और अस्पताल चल रहे हैं। इसके कर्ताधर्ता मनीष वर्मा हैं। उन्हें अस्पताल आदि चलाने का ज्ञान नहीं है। कर्ज भी बहुत हो गया है।

    वह वहां पर 100 बीघा जमीन (बने हुए भवन व खाली जमीन) बेचना चाहते हैं। साहिल ने भटनागर को जमीनों के दस्तावेज की फोटो कॉपी उपलब्ध करा दी। साथ ही भटनागर और मनीष वर्मा की बात भी कराई। सौदा 30 करोड़ रुपये में पक्का हो गया। इसके बाद अलग-अलग दिन करीब 25 करोड़ रुपये मनीष वर्मा, उनकी पत्नी नीतू वर्मा और भाई संजीव वर्मा के खातों में जमा करा दी गई। मौके पर पैमाइश कराई गई तो पता चला कि वहां केवल 42 बीघा जमीन ही मौजूद है। बाकी के दस्तावेज फर्जी दिखाए गए।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड की प्रेमा रावत को मिला वर्ल्ड कप का टिकट, श्रेयंका पाटिल चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

    June 19, 2026

    उत्तराखंड: गदरपुर से पकड़ा गया संदिग्ध कट्टरपंथी, फिदायीन हमले की तैयारी के मिले संकेत

    June 19, 2026

    उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान, 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता के साथ राष्ट्रीय पहचान की ओर

    June 18, 2026

    11 साल से अटकी 15 हजार करोड़ की किशाऊ परियोजना… हिमाचल की सहमति, उत्तराखंड को बड़ी राहत

    June 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version