Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    बड़ी खबर: टेकऑफ के कुछ मिनटों बाद एयर इंडिया का विमान गिरा…232 यात्री और 10 क्रू मेंबर थे सवार

    June 12, 2025

    कैची धाम मेला 2025: जानें पार्किंग जोन, रूट डायवर्जन और ट्रैफिक गाइडलाइन

    June 12, 2025

    उत्तराखंड के मुख्य सचिव की केंद्र से अपील: दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश रैपिड रेल जल्द शुरू हो

    June 11, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, June 12
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्‍तराखंड के सरकारी स्‍कूलों में हिंदी और अंग्रेजी में होगी विज्ञान की पढ़ाई, शिक्षा महानिदेशक ने सभी सीईओ को भेजे पत्र
    उत्तराखंड

    उत्‍तराखंड के सरकारी स्‍कूलों में हिंदी और अंग्रेजी में होगी विज्ञान की पढ़ाई, शिक्षा महानिदेशक ने सभी सीईओ को भेजे पत्र

    adminBy adminJuly 31, 2022Updated:September 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्‍तराखंड के सरकारी स्‍कूलों में हिंदी और अंग्रेजी में होगी विज्ञान की पढ़ाई, शिक्षा महानिदेशक ने सभी सीईओ को भेजे पत्र
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों में कक्षा तीन से 12वीं तक विज्ञान विषय का पठन-पाठन अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी होगा। इसको लेकर शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) को पत्र भेजे हैं।

    अंग्रेजी माध्यम से पठन-पाठन में कठिनाइयां
    उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुसार 23 अगस्त 2017 को एक आदेश जारी किया गया था, जिसमें तीसरी से 12वीं तक विज्ञान विषय की पढ़ाई केवल अंग्रेजी माध्यम से करने का निर्णय लिया था, लेकिन इस संबंध में विभिन्न स्तर से प्राप्त फीडबैक से ज्ञात हुआ कि विज्ञान विषय को अंग्रेजी माध्यम से पठन-पाठन में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं।

    22 जून 2022 की विभागीय समीक्षा बैठक में विज्ञान विषय को अंग्रेजी माध्यम से अध्यापन कराये जाने से हो रही कठिनाई पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। इसके बाद निर्णय लिया गया कि विज्ञान विषय की पढ़ाई दोनों माध्यमों से कराई जाए। उन्होंने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने जिले की स्कूलों में विज्ञान विषय की पढ़ाई अंग्रेजी व हिन्दी दोनों माध्यमों में कराएं।

    माध्यमिक शिक्षा निदेशक आके कुंवर ने बताया कि वर्ष 2016-17 में शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया था कि प्रदेश में कक्षा तीन से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को विज्ञान विषय की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से करवाई जाएगी। अभी भी विज्ञान की किताबें अंग्रेजी माध्यम में प्रकाशित होती हैं। छात्रों व शिक्षकों की ओर से इस बात पर जोर दिया जा रहा था कि विज्ञान विषय अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि छात्रों को पढ़ने में आसानी हो सके। अगले सत्र से इन कक्षाओं की विज्ञान विषय की पुस्तकें दोनों माध्यमों में प्रकाशित की जाएगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025

    30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

    April 22, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version