Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, August 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने की मांग, राजस्थान में लगाया जाए राष्ट्रपति शासन
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने की मांग, राजस्थान में लगाया जाए राष्ट्रपति शासन

    adminBy adminJuly 11, 2022Updated:September 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने की मांग, राजस्थान में लगाया जाए राष्ट्रपति शासन
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी ने केंद्र सरकार से राजस्थान सरकार को भंग करने की मांग की है। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद साक्षी ने कहा कि हाल के समय में राजस्थान में घटी घटनाएं चिंताजनक हैं। हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं। उदयपुर में दर्जी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी। कानून व्यवस्था कायम रखने में राजस्थान सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। केंद्र सरकार को राजस्थान सरकार को भंग कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए।

    हिंदू देवी देवताओं का अपमान करना एक चलन सा बन गया
    काली फिल्म के पोस्टर को लेकर उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि हिंदू देवी देवताओं का अपमान करना एक चलन सा बन गया है। फिल्म के पोस्टर में मां काली का अपमानजनक चित्रण कर करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाली फिल्मकार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को कड़ा कानून बनाना चाहिए।

    कांवड़ियों को मिले सुविधाएं
    कांवड़ यात्रा के संबंध में उन्होंने कहा कि हरिद्वार बड़ा धार्मिक स्थल है। कांवड़ यात्रा ऐतिहासिक रूप से संपन्न होती रही है। कोविड के कारण दो वर्ष बाद हो रहे कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें इसके लिए वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। सांसद स्वामी सच्चिदानन्द हरिसाक्षी महाराज के निर्मल अखाड़ा पहुंचने पर कोठारी महंत जसविंदर सिंह, महंत अमनदीप सिंह, महंत प्यारा सिंह, महंत दर्शन सिंह, महंत जरनैल सिंह, महंत सहजदीप सिंह, महंत बिरेंद्र सिंह ने स्वागत किया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version