Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: रहस्यमय तरीके से SDM अनिल चन्याल लापता…. पुलिस और SDRF तलाश में जुटी
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: रहस्यमय तरीके से SDM अनिल चन्याल लापता…. पुलिस और SDRF तलाश में जुटी

    adminBy adminSeptember 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में चंपावत जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां SDM सदर अनिल चन्याल लापता हो गए हैं। सोमवार को चंपावत कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। उनके कार्यालय में तैनात पीआरडी जवान ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। इस जानकारी से स्थानीय प्रशासन, पुलिस से लेकर शासन स्तर तक हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पूरे क्षेत्र में भी इसकी चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि एसडीएम अनिल चनियल सोमवार की सुबह से अपने कार्यालय और आवास में नहीं हैं। इस दौरान कई लोग उनके दफ्तर पहुंचे, मगर वह नहीं मिले। वो सरकारी गाड़ी और मोबाइल भी घर पर छोड़ गए हैं जबकि, उनका सरकारी फोन नंबर भी बंद आ रहा है।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर कुमाऊं दीपक रावत ने डीएम चंपावत को सर्विलांस की मदद लेने एवं सीसीटीवी कैमरों को चेक करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बातचीत में एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एसडीएम सदर अनिल चन्याल की तलाश में पुलिस की टीमें बना दी गई हैं, जो उनकी तलाश कर रही हैं। वहीं, पुलिस कप्तान ने साइबर सेल को अलर्ट मोड पर रखा है, फिलहाल अभी तक इस पूरे मामले में जनपद के सभी छोटे-बड़े अधिकारी मीडिया को बयान देने से बच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक एसडीएम अनिल अपने पैतृक घर भी नहीं पहुंचे हैं।

    पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली के भिगड़ी गांव के मूल निवासी अनिल चन्याल यहां अकेले रहते हैं। उनका परिवार हल्द्वानी में रहता है। चन्याल सोमवार सुबह अपने कार्यालय नहीं पहुंचे। आवास में भी ताला लटका मिला। निजी और सरकारी कार भी अस्पताल परिसर में पार्क हैं। एसडीएम को कलक्ट्रेट में स्वच्छता से संबंधित रिपोर्ट देनी थी। रिपोर्ट न मिलने के बाद डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने जानकारी ली तो एसडीएम के निजी और सरकारी दोनों मोबाइल नंबर बंद मिले। एसडीएम चन्याल 10 सितंबर को पंत जयंती के कार्यक्रम में मौजूद थे लेकिन उसी दिन दोपहर बाद से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। 10 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और रविवार अवकाश होने से कार्यालय भी बंद थे। इसलिए अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वे यहां से कब और कहां गए।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar SDM अनिल चन्याल लापता uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version