Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: कैबिनेट की बैठक आज… लाखों युवाओं की नजर… भर्ती परीक्षाओं पर हो सकता है बड़ा ऐलान
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: कैबिनेट की बैठक आज… लाखों युवाओं की नजर… भर्ती परीक्षाओं पर हो सकता है बड़ा ऐलान

    adminBy adminSeptember 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: कैबिनेट की बैठक आज… लाखों युवाओं की नजर… भर्ती परीक्षाओं पर हो सकता है बड़ा ऐलान
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की छह परीक्षाओं को अब राज्य लोक सेवा आयोग से कराने की तैयारी है। धामी मंत्रिमंडल की शुक्रवार को होने वाली बैठक में इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार शाम सचिवालय में होगी। बैठक में सरकारी विभागों में भर्तियों को लेकर यूकेएसएसएससी की प्रस्तावित परीक्षाओं समेत शिक्षा, राजस्व, वित्त समेत विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री धामी पहले ही इसके बारे में बता चुके हैं कि, सरकार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अटकी हुई करीब आठ भर्ती परीक्षाओं को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग व अन्य भर्ती संस्थाओं से करा सकती है। इसके अलावा भू-कानून पर समिति की सिफारिशों को कैबिनेट के समक्ष रखा जा सकता है। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लॉजिस्टिक पॉलिसी और उत्पादों के जीआई टैग के लिए बोर्ड के गठन का प्रस्ताव भी कैबिनेट बैठक में रखने की संभावना है।

    भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब तक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में पास हुए हैं और उनके नेतृत्व में राज्य विकास की ओर अग्रसर है। एक बयान में भगत ने कहा कि भर्ती गड़बडिय़ों की जांच को लेकर जिस तरह से मुख्यमंत्री धामी ने समय रहते शिकायतों का संज्ञान लिया, वह एक बेहद संवेदनशील और अच्छे नेतृत्वकर्ता का गुण है। भगत ने कहा कि धामी सरकार राज्य की जमीनों और संसाधनों की सुरक्षा के लिए जनहित में एक कानून ला रही है, जो स्थानीय जनता की वर्षों पुरानी मांग पर आधारित है। इससे राज्य में जमीनों के दुरुपयोग पर रोक लगेगी और यहां के मूल निवासियों की भूमि भी सुरक्षित रहेगी।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar PUSHKAR SINGH DHAMI uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड कैबिनेट बैठक उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version