Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तराखंड सीमा का दौरा किया, सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन

    June 9, 2025

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, June 9
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»पेपर लीक मामले में जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह गिरफ्तार, हुए चौंकाने वाले खुलासे
    उत्तराखंड

    पेपर लीक मामले में जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह गिरफ्तार, हुए चौंकाने वाले खुलासे

    adminBy adminAugust 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    पेपर लीक मामले में जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह गिरफ्तार, हुए चौंकाने वाले खुलासे
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पर लगातार उंगलियां उठ रही हैं और पेपर लीक मामले से आयोग सुर्खियों में बना हुआ है. UKSSSC पेपर लीक मामले में अन्य लोगों के नाम भी संदेह के घेरे में हैं, जिसकी पड़ताल जारी है। इसी बीच बीते दिन पेपर लीक मामले (UKSSSC Paper leak case) की कड़ियां जोड़ते हुए एसटीएफ ने उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हाकम सिंह की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने उसे पार्टी से भी कर दिया है। पेपर लीक के मामले में आरोपित जिला पंचायत सदस्य नेता हाकम सिंह रावत अकूत संपत्ति का मालिक है। रावत के भाजपा से छह वर्ष के लिए निष्कासन के बाद मोरी क्षेत्र सहित उससे जुड़े व्यक्तियों व कुछ पंचायत प्रतिनिधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

    मोरी के लिवाड़ी गांव निवासी हाकम सिंह रावत की राज्य के विभिन्न जनपदों में काफी संपत्ति है। दरअसल वर्ष 2002 में हाकम सिंह रावत उत्तरकाशी में तैनात एक-एक वरिष्ठ नौकरशाह के संपर्क में आए थे, जिसके बाद उनके जरिये खनन सहित कई व्यवसाय से भी जुड़े। होटल, होम स्टे और सेब के बागीचे सहित कई बड़ी संपत्ति हाकम सिंह रावत के पास हैं। मोरी और पुरोला क्षेत्र में हाकम सिंह रावत का नाम सरकारी नौकरी लगाने की गारंटी के रूप में लिया जाता है। हाकम सिंह रावत ने जौनसारी गीतों की एलबम में नृत्य किया है, जो इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर कटाक्ष के साथ वायरल हो रहे हैं।

    भाजपा के कई नेताओं और एक पूर्व मुख्यमंत्री से उसकी गहरी निकटता है। इंटरनेट मीडिया में उसकी फोटो पूर्व मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों और कलाकारों के साथ है। इनमें से कुछ मौजूदा समय में अहम पदों पर भी हैं। राज्य बनने के बाद से ही हाकम ने सत्ता के गलियारों में अपनी पैठ बना ली थी। कुछ सालों से वह नकल माफिया के नाम से जाने जाना लगा। आरोपित ने उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी अपनी पैठ बनाई। परीक्षा यूकेएसएसएससी (UKSSSC Exam) की ओर से करवाई जाती थी, लेकिन परीक्षा पर पूरा नियंत्रण हाकम के पास रहता था।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार हाकम सिंह
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025

    30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

    April 22, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version