Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»UKSSSC पेपर लीक: एक और अपर निजी सचिव पकड़ा… अब तक 16 लोग हो चुके गिरफ्तार
    उत्तराखंड

    UKSSSC पेपर लीक: एक और अपर निजी सचिव पकड़ा… अब तक 16 लोग हो चुके गिरफ्तार

    adminBy adminAugust 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    UKSSSC पेपर लीक: एक और अपर निजी सचिव पकड़ा… अब तक 16 लोग हो चुके गिरफ्तार
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती में लीक पेपर से पास होने वाले 50 से ज्यादा युवाओं को एसटीएफ ने चिह्नित किया है। मुकदमे की चार्जशीट में 100 से ज्यादा आरोपी बनाए जा सकते हैं। कई नेताओं के भी शामिल होने की चर्चा इसमें हो रही है। उनके खिलाफ कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में अब तक की कार्रवाई साझा की है। उन्होंने बताया कि एसटीएफ जांच में पेपर लीक करने वालों के साथ पेपर खरीदकर परीक्षा देने वालों की अलग-अलग जांच कर रही है। बीते साल चार और पांच दिसंबर को हुई भर्ती परीक्षा में 1.60 लाख युवा शामिल हुए, जिनमें से 916 चयनित हुए। इस पूरे मामले में 22 जुलाई को मुकदमा दर्ज हुआ था।

    इसके बाद से अब तक पांच सरकारी कर्मचारियों के साथ कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में पेपर तैयार कराने वाली आउटसोर्स कंपनी के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। यूकेएसएसएससी में पेपर लीक मामले में जैसे-जैसे कड़ी दर कड़ी से जुड़ती गई, वैसे ही गिरफ्तारियों का सिलसिला बढ़ता गया। मामले में शुक्रवार को एक और गिरफ्तारी की गई। अब तक एसटीएफ 16 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसटीएफ ने सचिवालय में नियुक्त हाल अपर निजी सचिव, सूर्य प्रताप निवासी ग्राम निवाड़ मंडी जसपुर जनपद उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया। न्याय विभाग को पुख्ता साक्ष्य मिलने पर मामले में संलिप्त होने पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

    मुख्य आरोपी आउटसोर्स कंपनी आरएमएस सॉल्यूशन के डाटा एंट्री ऑपरेटर अभिषेक वर्मा को भी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। वर्मा की जिम्मेदारी पेपर छपने के बाद सील करने की थी, लेकिन उसने तीनों पालियों के एक-एक सेट को टेलीग्राम एप से अपने साथियों को भेज दिया था। इस काम के उसे 36 लाख रुपये मिले थे। गिरफ्तार अभिषेक वर्मा की एसटीएफ ने न्यायिक रिमांड मांगी थी, जिसको स्वीकार करते हुए तीन दिन की न्यायिक रिमांड मिली थी।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar UKSSSC पेपर लीक uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version