Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, August 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में लंपी वायरस का कहर… 35 पशुओं की हो चुकी मौत
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में लंपी वायरस का कहर… 35 पशुओं की हो चुकी मौत

    adminBy adminAugust 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में लंपी वायरस का कहर…  35 पशुओं की हो चुकी मौत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अफ्रीकन फ्लू के बाद उत्तराखंड में लंपी वायरस ने दस्तक दे दी है. लंपी वायरस की वजह से उत्तराखंड में कई भैसों की मौत हो चुकी है। वहीं हरिद्वार जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में भी गाय-भैसों के अंदर लंपी वायरस मिला है, जिससे लोग काफी डरे हुए हैं. हरिद्वार का बहादराबाद इलाका लंपी वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां लंपी वायरस के करीब 1000 मामले मिल चुके हैं, जिसकी वजह से 325 से ज्यादा गाय-भैसों की मौत हो चुकी है। हरिद्वार में जिस तरह से लंपी वायरस के मामले बढ़ रहे हैं, उसने पशुपालन विभाग की भी चिंता बढ़ा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पशुपालन विभाग की तरफ से 3,0000 वैक्सीनेशन मंगाने के आदेश दे दिए गए हैं, जिसमें से 16000 उधमसिंह नगर और 14000 हरिद्वार जिले में वैक्सीन भेजी जाएगी।

    बुधवार को पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बैठक बुलाकर सभी जिलों के मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को रोकथाम व बचाव के लिए कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। पशुपालन निदेशक डॉ. प्रेम कुमार ने भी हरिद्वार जिले में रोग से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया।हरिद्वार जिले में गाय व भैंस में लंपी बीमारी तेजी से फैल रही है। यहां अब तक 35 पशुओं की इस बीमारी से मौत हुई है। 454 से अधिक पशुओं का 26 कैंपों के माध्यम से इलाज किया गया है। बीमार पशुओं के इलाज के लिए 30 हजार गोट पॉक्स वैक्सीन हरिद्वार जिले को उपलब्ध कराई गई हैं। हालांकि अन्य किसी जिले में ऐसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। पशुपालन विभाग ने अब सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

    लंपी बीमारी की बात करें तो ये एक संक्रामक रोग है. लंपी की चपेट में आने वाले मवेशियों को बुखार आता है. मवेशी के पूरे शरीर में गांठ, नरम छाले पड़ जाते हैं. मुंह से लार निकलती है और आंख-नाक से भी स्राव होता है. पशु चिकित्सकों के मुताबिक, दूध उत्पादन में कमी आना, मवेशी का ठीक से भोजन नहीं कर पाना भी इस बीमारी के लक्षण हैं. गढ़वाल मंडल में इस बीमारी के फैलने के बाद अब कुमाऊं मंडल में भी पशुपालन विभाग ने अलर्ट जारी किया है. सभी डॉक्टरों को निर्देशित किया गया है कि जिन भी पशुओं में यह लक्षण दिखे तुरंत उसका उपचार और वैक्सीनेशन करे.

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार लंपी वायरस
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version