Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»अन्नकूट मेला: केदारनाथ धाम 11 कुंतल फूलों से सजा… बड़ी संख्या में दर्शन को पहुँच रहे श्रद्धालु
    उत्तराखंड

    अन्नकूट मेला: केदारनाथ धाम 11 कुंतल फूलों से सजा… बड़ी संख्या में दर्शन को पहुँच रहे श्रद्धालु

    adminBy adminAugust 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    अन्नकूट मेला: केदारनाथ धाम 11 कुंतल फूलों से सजा… बड़ी संख्या में दर्शन को पहुँच रहे श्रद्धालु
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अन्नकूट (भतूज मेला) व रक्षाबंधन के लिए केदारनाथ मंदिर को 11 क्विंटल फूलों से सजाया गया। बुधवार रात को धाम में भतूज मेला मनाया जाएगा। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि भतूज मेला (अन्नकूट) को भव्य रूप से मनाने की तैयारी पूरी हो गई है। केदारनाथ मंदिर के पुजारी टी. गंगाधर लिंग, आचार्य ओंकार शुक्ला, केदारनाथ मंदिर के प्रभारी आरसी तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी वाईएस पुष्पवाण मेले के सफल आयोजन में जुटे हैं। इधर, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में भी 11-गांव रामलीला समिति द्वारा भतूज मेले का आयोजन किया जाएगा। समिति के सुरेंद्र दत्त नौटियाल ने बताया कि अन्नकूट मेला केदारघाटी की प्राचीन परंपराओं में से एक है।

    केदारनाथ मंदिर में अन्नकूट मेला (भतूज) मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। रक्षाबंधन से ठीक पहले दिन मेले का आयोजन होता है। मेले में सर्वप्रथम केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी भगवान शिव के स्वयंभू लिंग की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बाद नए अनाजों के लेप लगाकर स्वयंभू लिंग का श्रृंगार करते हैं। इस दौरान भोले बाबा के श्रृंगार का दृश्य अलौकिक होता है। भक्तजन दो बजे रात्रि से सुबह चार बजे तक श्रृंगार किए गए भोले बाबा के स्वयंभू लिंग के दर्शन करते हैं। इसके बाद भगवान को लगाया अनाज के इस लेप को यहां से हटाकर किसी साफ स्थान पर विसर्जित किया जाता है। मंदिर समिति के कर्मचारी मंदिर की साफ सफाई करने के उपरांत ही अगले दिन भगवान की नित्य पूजा-अर्चना की जाती है।

    प्राचीन मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव नए अनाजों से जहर को जनकल्याण के लिए खुद में समाहित कर लेते हैं। इसी के तहत स्वयंभू लिंग पर नए धान से तैयार चावलों को पकाकर लगाया जाता है। साथ ही अन्य अनाजों से सजाया जाता है।। इसलिए इस त्योहार को मनाने की परंपरा है।  त्पश्चात चावलों के भोग को मंदाकिनी नदी में प्रवाहित किया जाएगा। बताया कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भतूज को लेकर तैयारी के निर्देश दिए।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar अन्नकूट मेला उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार भतूज मेला
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version