Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: बहन की मौत का बदला लेने फ़ौजी भाई ने बेरहमी से कर दी व्यापारी की हत्या
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: बहन की मौत का बदला लेने फ़ौजी भाई ने बेरहमी से कर दी व्यापारी की हत्या

    adminBy adminAugust 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: बहन की मौत का बदला लेने फ़ौजी भाई ने बेरहमी से कर दी व्यापारी की हत्या
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के रामनगर में बहन की खुदकुशी का बदला लेने के लिए सैन्यकर्मी भाई ने व्यापारी को ठिकाने लगा दिया और खुद जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि बहन की खुदकुशी के लिए वह व्यापारी को ही जिम्मेदार मानता था। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि हत्यारोपी सैन्यकर्मी भरत आर्य के पिता की चोरपानी में लोहार की दुकान है। दुकान के बगल में ही सुहेल सिद्दीकी की स्टेशनरी की बीते दस साल से दुकान है। हत्यारोपी ने बताया कि सेना में जाने से पहले वह कभीकभार सुहेल की दुकान पर बैठ जाता था और उसके छोटे-मोटे काम कर देता था। इस वजह से दोनों में अच्छी बोलचाल थी।

    इस बीच उसकी छोटी बहन सुहेल के कुत्तों के लिए घर से रोटी आदि बनाकर ले जाने लगी। इस बात का गलत फायदा उठाकर उसने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। 2017 में बहन को सुहेल के दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला तो उसने दुखी होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसके कुछ समय बाद सुहेल बहन की मौत को लेकर उस पर गलत कमेंट करता था। भरत के अनुसार, उस समय घर की आर्थिक स्थिति खराब थी। उन दिनों नौकरी की शुरुआत थी और वह ट्रेनिंग पीरियड में था। हत्यारोपी भरत ने बताया कि कुछ समय पहले उसने सुहेल की हत्या करने की ठान ली। इस बार 14 जुलाई को एक महीने की छुट्टी लेकर आया था।

    घर आने के 3-4 दिन बाद जब वह पिता की दुकान पर गया तो सुहेल ने उसे उपहास भरी नजर से देखा। इस पर उसकी नाराजगी और बढ़ गई। उसने सुहेल की हत्या के लिए अपने दोस्त दिनेश टम्टा को तैयार किया। उसके बाद दो अगस्त की रात उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया। स्टेशनरी व्यापारी सुहेल सिद्दीकी (35) पुत्र नासिर सिद्दीकी का दो अगस्त की रात कार सवारों ने अपहरण कर लिया था। सुहेल के भाई जुनैद की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। व्यापारी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक ऑल्टो कार (यूपी-16एल-0115) से बाइक को टक्कर मारने और व्यापारी को कार में डालने की घटना कैद हुई।

    उसका शव मुरादाबाद थाना क्षेत्र के छजलैट से बरामद हुआ। मृतक की पहचान छुपाने के लिए उसका चेहरा जला दिया गया था। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक सैन्यकर्मी को गिरफ्तार किया है जबकि उसका साथी फरार है। हत्यारोपी की निशानदेही पर कार, लोहे की रॉड और व्यापारी की बाइक बरामद कर ली गई है। कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है। इधर, मुरादाबाद में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार फौजी भाई
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version