Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»कारगिल विजय दिवस: इन 75 वीर सपूतों पर देवभूमि को नाज… पाकिस्तान को दी थी करारी शिकस्त
    उत्तराखंड

    कारगिल विजय दिवस: इन 75 वीर सपूतों पर देवभूमि को नाज… पाकिस्तान को दी थी करारी शिकस्त

    adminBy adminJuly 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    कारगिल विजय दिवस: इन 75 वीर सपूतों पर देवभूमि को नाज… पाकिस्तान को दी थी करारी शिकस्त
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    बात मई 1999 की है जब स्थानीय गड़रियों ने भारतीय सेना को सूचना दी कि कारगिल में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की गयी है, जब 5 सदस्यी भारतीय सेना का गस्ती दल वहां पहुंचा तो उन सबको बंधी बनाकर मार डाला गया, उसके बाद भारत और पाकिस्तान में कारगिल युद्ध शुरू हो चुका था। पाकिस्तान का पहाड़ की उंचाई पर कब्ज़ा था, लेकिन हमारी सेना ने दुश्मनों पर इतना तगड़ा प्रहार किया कि पाकिस्तानी फौज के पाँव उखड़ने लगे और फिर भारतीय फौज ने एक-एक करके दुबारा कारगिल की चोटियों पर अपना कब्ज़ा करना शुरू कर दिया। उसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ऑपरेशन विजय की घोषणा की और आज ही के दिन यानी 26 जुलाई को ही आधिकारिक रूप से कारगिल युद्ध समाप्त हुआ था।

    जब कभी भी भारत माँ की तरफ दुश्मनों की बुरी नजर पड़ी है तब-तब अगर जो वीर सबसे आगे खड़े दिखते हैं उनमें उत्तराखंड के सैनिक हमेशा अग्रिम पंक्ति पर खड़े दिखाई पड़ते हैं, देवभूमि का सैन्य इतिहास वीरता और पराक्रम ऐसे ही असंख्य किस्सों से भरा पड़ा है। कारगिल के इस युद्ध में भी हर मोर्चे पर उत्तराखंड के वीर जाबांज दुश्मनों के दांत खट्टे कर रहे थे, कारगिल के इस पूरे युद्ध में भारत ने अपने लगभग 527 वीर जवान खोये थे और इसमें से अकेले उत्तराखंड से ही 75 वीरों ने शहादत दी थी। इन 75 जाबाजों ने वीरगति को प्राप्त होने से पहले सैकड़ों दुश्मनों को ढेर कर दिया था।

    अपने 75 सैनिकों की शहादत को आज लगभग 22 साल बाद भी उत्तराखंड भुला नहीं पाया है, उस समय जब हेलिकॉप्टर के द्वारा 9 वीर सैनिकों के शव उत्तराखंड की धरती पर पहुंचे थे तो पूरी देवभूमि के लोग अपनी आँखों से बहते आंसू को नहीं रोक पाये थे और उस समय पूरा उत्तराखंड इन जाबाजों की याद में रो पड़ा था। आज भी उत्तराखंड के लोगों में देशभक्ति का जज्बा पूरे देश में सबसे आगे है यही कारण है कि भारतीय सेना का हर पांचवा सख्स उत्तराखंड से होता है और अगर बात इन्डियन मिलट्री अकेडमी की करें तो यहाँ से निकलने वाला हर 12वां अधिकारी उत्तराखंड से होता है।

    किस जनपद से कितने शहीद
    जनपद      शहीद
    देहरादून      28
    पौड़ी           13
    टिहरी          08
    नैनीताल       05
    चमोली         05
    अल्मोड़ा       04
    पिथौरागढ़      04
    रुद्रप्रयाग       03
    बागेश्वर         02
    ऊधमसिंह नगर  02
    उत्तरकाशी      01

    devbhumi news devbhumi samachar kargil vijay diwas pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar vijay diwas उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार विजय दिवस
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version